अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने बताया है कि उन्हें ईरान की ओर से एक बेहद कीमती तोहफा मिला है।
क्या है यह खास तोहफा? ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया कि यह तोहफा तेल और गैस से संबंधित है। हालांकि उन्होंने इसके विवरण का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि इसका सीधा संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से हो सकता है।
इस तोहफे की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे पाकर ट्रंप काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने इसे बेहद कीमती बताते हुए कहा कि ईरान ने इस मामले में बहुत अच्छा काम किया है।
होर्मुज मार्ग पर मंडराता संकट होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए लाइफलाइन है। हालिया तनाव के कारण इस मार्ग पर अस्थिरता पैदा हो गई थी, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा संकट का डर बना हुआ है। अमेरिका लगातार इस रणनीतिक जलमार्ग को खुला रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि वैश्विक बाजार में कोई बड़ी उथल-पुथल न हो।
हमने यह जंग जीत ली है : ट्रंप होमलैंड सिक्योरिटी के सेक्रेटरी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका यह जंग जीत चुका है। ट्रंप के अनुसार, ईरान की नौसेना (Navy) और वायु सेना (Air Force) पूरी तरह से तबाह हो चुकी है।
ट्रंप ने कहा, ईरान के संचार तंत्र और उनकी सैन्य क्षमताएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है।
तेहरान के आसमान पर अमेरिकी दबदबा आगे बात करते हुए ट्रंप ने ईरान की सैन्य लाचारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विमान ईरान के आसमान में खुलेआम उड़ रहे हैं और तेहरान इसके खिलाफ कुछ भी करने में सक्षम नहीं है।
ट्रंप ने आत्मविश्वास के साथ कहा, अगर मैं चाहूं तो उनके पावर प्लांट को नष्ट कर सकता हूं और वे कुछ नहीं कर पाएंगे। सैन्य रूप से वे पूरी तरह हार चुके हैं। फिलहाल, ट्रंप का यह दावा दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या ईरान वाकई एक बड़ी डील के लिए तैयार है, या फिर यह कूटनीतिक दबाव की एक नई चाल है।
Trump on Iran:
— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 24, 2026
They gave us a big present worth a tremendous amount of money; it arrived today.
It was oil and gas related.
We are dealing with the right people. pic.twitter.com/qhYXXrt1KQ
कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा: 66 सैनिकों की मौत, स्थानीय लोगों ने देवदूत बनकर बचाई जान
विदेश नीति पर राहुल का बड़ा प्रहार: बोले- यह मोदी की निजी पॉलिसी, देश को भुगतना होगा खामियाजा
ट्रंप का पॉज बटन और नेतन्याहू की हठ : क्या मिडिल ईस्ट की जंग में अब नया मोड़ आएगा?
8th Pay Commission: राम नवमी पर रेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी 25% की बढ़ोतरी
लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung के नए स्मार्टफोन्स की कीमतें, जानें क्या होगा खास
दुर्गा अष्टमी 2026: कब है महाअष्टमी, जानें देवी महागौरी की पूजा विधि और व्रत का महत्व
चुनाव आयोग के पत्र पर भाजपा की मुहर : CPI(M) का बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा विवाद
दाढ़ी-टोपी वालों को कब कौन मार दे, पता नहीं : महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आजमी का तीखा हमला
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी देख कांपे बल्लेबाज, क्या लखनऊ सुपर जायंट्स में बदलेगी किस्मत?
चमत्कार: एयर कनाडा विमान हादसे में मौत को मात देकर बचीं फ़्लाइट अटेंडेंट