राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक स्लीपर टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जयपुर से दिल्ली आ रही थी बस पुलिस के अनुसार, राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही यह प्राइवेट टूरिस्ट बस (RJ-14PE-5065) रात करीब 1:05 बजे हादसे का शिकार हुई। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जो फतेहपुरी और सदर बाजार की ओर जा रहे थे। झंडेवालान मंदिर के पास बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई।
JCB से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पलटी हुई बस के नीचे कई यात्री दब गए थे, जिनकी चीख पुकार से इलाका गूंज उठा। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वहां से गुजर रही एक JCB मशीन को रुकवाया। स्थानीय लोगों की मदद से बस को सावधानीपूर्वक उठाकर घायलों को बाहर निकाला गया।
अस्पताल में तोड़ा दम घायलों को तत्काल सर गंगा राम, राम मनोहर लोहिया (RML) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो पुरुषों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 30 वर्षीय शहबाज आलम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी बाकी है।
नींद की झपकी बनी काल? पुलिस ने बस चालक राजस्थान के अलवर निवासी पंकज कुमार (26) को हिरासत में ले लिया है। वह खुद भी घायल है और अस्पताल में भर्ती है। चश्मदीदों के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
*#WATCH दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास कल देर रात एक बस कंट्रोल खोकर पलट गई। बस में करीब 25 पैसेंजर सवार थे। कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
वीडियो घटनास्थल से है। https://t.co/4E03YIqigh pic.twitter.com/nrOnyOdqX8
दिल्ली में भीषण हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
# IPL 2026: KKR का ऐतिहासिक सम्मान, आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर 12 हमेशा के लिए हुई रिटायर
छोटा कद, बड़ा जिगर: 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर लौटे 7 कुत्ते, कोर्गी की समझदारी ने जीता सबका दिल
अक्षय कुमार ने मुझे धक्का नहीं दिया: राजपाल यादव ने वायरल वीडियो के पीछे का सच बताया
शांति की बातें या छलावा? ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले ने खोले ट्रंप के दावों के पोल
किडनैप हुए 7 कुत्तों की हैरान करने वाली फिल्मी वापसी: कॉर्गी बना मसीहा
सूरज डूबने के बाद भी नहीं बुझेगी रोशनी: चीन का सोलर चक्रव्यूह रात में भी पैदा कर रहा है बिजली!
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: 110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 हरक्यूलिस दुर्घटनाग्रस्त, मची तबाही
मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
क्या 2026 विश्व कप में दिखेंगे रोनाल्डो? चोट पर आया पुर्तगाली सुपरस्टार का बड़ा अपडेट