कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के आगाज से पहले एक बड़ा और भावुक निर्णय लिया है। टीम ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए रिटायर करने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 इवेंट के दौरान लिया गया।
रसेल का KKR के साथ स्वर्णिम सफर 37 वर्षीय आंद्रे रसेल ने 2014 से 2025 तक KKR के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेलीं। उन्होंने 140 मैचों में 2651 रन बनाए और 123 विकेट झटके। वह IPL इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 2000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा किया है। रसेल 2014 और 2024 की खिताबी जीत में टीम के स्तंभ रहे।
मैदान के बाहर भी साथ बरकरार पिछले साल IPL से संन्यास लेने और KKR द्वारा रिलीज किए जाने के बावजूद रसेल फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। अब वह टीम के पावर कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 2019 के सीजन में उनका प्रदर्शन इतना लाजवाब था कि उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के खिताब से नवाजा गया था।
KKR मैनेजमेंट की भावुक प्रतिक्रिया टीम के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि रसेल का नंबर 12 जर्सी के साथ एक अटूट रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, रसेल ने हमें जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं। उनके योगदान को देखते हुए, हम उनकी इस विरासत को हमेशा के लिए अमर बनाना चाहते थे। नंबर 12 अब KKR में कोई और खिलाड़ी नहीं पहनेगा।
आंद्रे रसेल हुए भावुक इस सम्मान पर रसेल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, इस फ्रेंचाइजी के साथ एक दशक से ज्यादा का सफर शानदार रहा। दो बार चैंपियन टीम का हिस्सा बनना और फैंस का प्यार पाना मेरे लिए गर्व की बात है। वर्ल्ड कप जीतना अलग है, लेकिन IPL जीतना एक अलग ही एहसास है जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।
इवेंट में रिंकू सिंह को मिली नई भूमिका जर्सी रिटायरमेंट के साथ-साथ इस कार्यक्रम में एक और बड़ा ऐलान हुआ। टीम ने स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स का नया उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम अब नए नेतृत्व और रसेल जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन में IPL 2026 के लिए तैयार है।
*Jersey no. 12 in Purple & Gold will always be yours DRE RUSS 💪💜 pic.twitter.com/LuK0aIJ5zl
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
330 फीट दूर फेंकी गईं एयर होस्टेस, फिर भी बची जान: न्यूयॉर्क में विमान और फायर ट्रक की खौफनाक टक्कर
क्या धुरंधर 2 के आगे झुकेंगे अक्षय कुमार? भूत बंगला की रिलीज और क्लैश पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर पहुंचे, वीडियो देख दुनिया दंग
मध्य पूर्व संकट: पीएम मोदी ने चेताया, भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां , सतर्क रहने की जरूरत
पाताललोक में छिपा ईरान का मिसाइल जखीरा : क्या अमेरिका और इजरायल के लिए खत्म हो गया 7 दिन का खेल?
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: निर्णायक टी20 से बाहर हुए धाकड़ बल्लेबाज, अब नीशम संभालेंगे कमान
मिडिल ईस्ट संकट का असर: मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म
आईपीएल 2026: आकाशदीप की जगह केकेआर में शामिल हुआ यह धाकड़ तेज गेंदबाज, जानें कौन हैं सौरभ दुबे?
टेक्सास की रिफाइनरी में जोरदार धमाका: अमेरिका में आपातकाल जैसे हालात, इलाके में रेड अलर्ट
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: टेक-ऑफ के तुरंत बाद हरक्यूलिस C-130 बना आग का गोला, 34 जवानों की मौत