ईरान ने अपने सरकारी मीडिया के जरिए एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर दुनिया को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में ईरान की गुप्त अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी की झलक दिखाई गई है। जमीन के नीचे बनी इन विशाल सुरंगों का वीडियो जारी कर ईरान ने साफ कर दिया है कि वह झुकने वाला नहीं है।
अभी तो ये सिर्फ ट्रेलर है वीडियो में कंक्रीट की गहराई में सैकड़ों की संख्या में खड़ी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें नजर आ रही हैं। ईरान का दावा है कि यह उसकी सैन्य क्षमता का एक छोटा सा हिस्सा है, जिसे उसने टिप ऑफ द आइसबर्ग कहा है। तेहरान ने संदेश दिया है कि उसके पास इतने हथियार हैं कि वह यह जंग लंबे समय तक जारी रख सकता है।
बंकर-बस्टर बम भी बेअसर? सुरक्षा जानकारों का मानना है कि ये ठिकाने इतने गहरे हैं कि इन पर आधुनिक बंकर-बस्टर बमों का असर होना भी मुश्किल है। अमेरिका और इजरायल ने उम्मीद जताई थी कि वे ईरान को 7 दिनों के भीतर घुटनों पर ले आएंगे, लेकिन जंग के 25वें दिन भी ईरानी सेना पूरी मजबूती से डटी हुई है और लगातार पलटवार कर रही है।
क्या यह मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological War) है? ईरान का बार-बार अपने गुप्त ठिकानों का वीडियो सार्वजनिक करना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लग रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, इसके जरिए ईरान अमेरिका और इजरायल को यह चेतावनी दे रहा है कि यदि हमला जारी रहा, तो उसका जवाब इतना घातक होगा कि क्षेत्र में उनके सहयोगियों का बच पाना मुश्किल होगा।
ट्रंप का दावा बनाम ईरान की चुप्पी दूसरी तरफ, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और वे किसी संभावित समझौते के करीब हैं। हालांकि, अपनी चेतावनी में उन्होंने यह भी कहा कि अगर बात नहीं बनी, तो बमबारी जारी रहेगी ।
दिलचस्प बात यह है कि ईरान ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी बातचीत से साफ इनकार किया है। ईरानी मीडिया का कहना है कि ट्रंप के ये दावे केवल बढ़ती तेल की कीमतों को नियंत्रित करने और बाजार को शांत करने के लिए दिए गए बयान हैं। फिलहाल, जमीन पर जंग जारी है और कूटनीति के मोर्चे पर शब्दों का खेल तेज हो गया है।
#WATCH | A video from Iran’s state-run IRIB News shows rows of missiles inside an underground facility, described as the tip of the iceberg .
— ANI (@ANI) March 23, 2026
(Visuals Source: IRIB via ANI) pic.twitter.com/l9bXDNAbup
भारतीय सेना का कमाल: जंग खा चुके पुराने पुल को बना दिया शानदार बॉर्डर ब्रू कैफे
WWE Raw: रोमन रेंस का तांडव, ब्रॉक लैसनर पर भारी पड़ा ओबा फेमी, सीएम पंक की हुई बुरी हालत
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका: आसमान में उठा आग का गुबार, इलाके में अलर्ट जारी
‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल
अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर 17 किमी पैदल घर लौटे 7 कुत्ते, बहादुरी का वीडियो वायरल
छी! भगोने में खड़े होकर पैरों से धोए आलू, गाजियाबाद के मशहूर टिक्की वाले का वीडियो वायरल
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा: 2 की मौत, कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे
ईंधन संकट की अफवाह से इंदौर और बालाघाट में मची अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों पर आधी रात तक उमड़ी भीड़
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत
चुनाव आयोग की चिट्ठी पर भाजपा की मुहर: विपक्ष ने पूछा- क्या अब दोनों के ऑफिस एक ही हो गए हैं?