गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी मन खट्टा हो जाए। गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मशहूर चाट भंडार का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक भगोना (बड़ा बर्तन) के अंदर खड़े होकर अपने पैरों से आलू धोता हुआ दिखाई दे रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में? 41 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक युवक चप्पल पहनकर आलू के ढेर पर खड़ा है और उन्हें पैरों से रगड़कर साफ कर रहा है। वीडियो बनाने वाली युवती का दावा है कि यह दृश्य अंकुर विहार स्थित तीन एटीएम चौक के एक मशहूर चाट भंडार का है। युवती ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उसकी मां भी अक्सर इसी दुकान से चाट खाती हैं, अब वह उन्हें इस सच्चाई के बारे में बताएगी।
आलू धोने के बाद चप्पल की सफाई हैरत की बात यह है कि पैरों से आलू धुलने के बाद, उसी युवक ने पाइप से अपनी चप्पलें भी धोईं। जिस दुकान पर रोजाना 500 से अधिक लोग चटपटी टिक्की और चाट का स्वाद लेने पहुंचते हैं, वहां की यह अस्वच्छता देखकर स्थानीय लोग दंग हैं।
पुलिस तक पहुंचा मामला इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय निवासी सचिन चौधरी ने अंकुर विहार थाने में दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इस तरह की गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत से लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।
पुलिस की जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी अंकुर विहार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो करीब चार महीने पुराना है। वीडियो में दिख रहा युवक अब दुकान से नौकरी छोड़कर जा चुका है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। युवक के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*छी! भगोने में खड़े होकर पैरों से धोए आलू, गाजियाबाद के मशहूर टिक्की वाले का वीडियो वायरल#Viralvideo #Ghaziabad #Ghaziabadviralvideo pic.twitter.com/mwYWXZLjUT
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) March 23, 2026
क्या रद्द होगा PSL? विदेशी खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी, मंडराया खतरा
भारत का AI मार्केट: 2032 तक 131 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर
जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन : 50 गाड़ियों का काफिला और आतिशबाजी से गूंजा पटना
आप विधायक कुलदीप कुमार की गाड़ी पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अब प्राकृतिक मौत पर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन खत्म, फिट हुआ 25 वर्षीय यह घातक तेज गेंदबाज
गजब का जुगाड़: टीन शेड चढ़ाने के लिए अपनाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले- दिमाग के धनी
खामेनेई के नाम पर कश्मीर में उमड़ा जनसैलाब: गहनों से लेकर गाड़ियों तक, ईरान के लिए लुटा रहे सब कुछ
पश्चिम एशिया में युद्ध पर चिंतित प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM और बीजेपी के पुराने रिश्ते पर कसा तंज
वैष्णो देवी यात्रा का प्रो-लेवल जुगाड़ : होटल के 1500 रुपये बचाने के लिए अपनाई ये अनोखी तरकीब