पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही यह गहरे संकट में फंस गया है। सुरक्षा चिंताओं और आर्थिक बदहाली के बीच अब विदेशी खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकियों ने टूर्नामेंट के भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकी गुट जमात-उल-अहरार (JuA) ने एक बयान जारी कर विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न आने की धमकी दी है। संगठन ने सीधे तौर पर खिलाड़ियों को आगाह किया है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लें।
आतंकी गुट ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात, विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में जारी सैन्य कार्रवाई और हिंसा के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन करना घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। संगठन का दावा है कि ऐसे माहौल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नामुमकिन है।
PSL पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है। देश में जारी भीषण तेल और गैस संकट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट को छह वेन्यू के बजाय सिर्फ दो वेन्यू तक सीमित कर दिया है। इसके अलावा, ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है और मैचों को बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया गया है।
सुरक्षा खतरों के अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल के साथ टकराव और आर्थिक कारणों से भी कई बड़े विदेशी खिलाड़ी PSL से दूरी बना रहे हैं। इन तमाम परिस्थितियों ने PSL 2026 को सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट से हटाकर सुरक्षा और आर्थिक दबाव के बीच फंसी एक बड़ी चुनौती में बदल दिया है।
अब सबकी नज़रें PCB पर टिकी हैं कि क्या वह इन धमकियों के बीच टूर्नामेंट को सुरक्षित तरीके से आयोजित कर पाएगा या खतरे को देखते हुए इसे रद्द करना पड़ेगा।
🚨 Threat issued against PSL
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 23, 2026
Armed opposition groups in Pakistan have reportedly issued a statement urging foreign players to avoid traveling for PSL matches, citing concerns over security and potential risks.
They clarified they are not opposed to cricket itself, but argue… pic.twitter.com/2MlRhE8rDH
ईरान-इजरायल युद्ध का साया: भारत का एक्शन प्लान तैयार, मोदी सरकार ने बनाया 11 सेक्टरों को सुरक्षित रखने का ब्लूप्रिंट
बिहार बनेगा देश का नया स्पोर्ट्स हब ; गांव-गांव में गूंजेगा चक दे इंडिया का जोश
मंच पर फूट-फूटकर रोए संजय निषाद: क्या BJP से टूट रहा है साथ? सामने आया बड़ा सच
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, जानें पूरा तरीका
सीवर सफाई का काम, पर चीन-अमेरिका तक फेल: भारतीय स्टार्टअप का सिंगापुर में डंका
अब्बू हम फर्स्ट आ गए : बिहार बोर्ड की टॉपर रोशनी की आंखों से छलके खुशी के आंसू
60 की उम्र तक IPL खेलेंगे एमएस धोनी? रिटायरमेंट के सवाल पर माही का बड़ा खुलासा
PSL पर मंडराया सुरक्षा का साया: विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न आने की चेतावनी
ईरान संकट के बीच भारत की साइलेंट तैयारी: दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा LPG रिजर्व बना सुरक्षा कवच
RGPV हॉस्टल मेस का खौफनाक वीडियो: खाने में निकली छिपकली, सबूत मिटाने के लिए शेफ ने खुद ही खा ली!