पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट में फंस गया है। एक ओर शहबाज शरीफ सरकार दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर रही है, तो दूसरी ओर इस युद्ध की आंच ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को झुलसा दिया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने की इच्छा जताई है। शरीफ का मानना है कि इस संघर्ष को समाप्त करना जरूरी है। हालांकि, कूटनीतिक कोशिशों के बीच पाकिस्तान के अपने घर के हालात गंभीर होते जा रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत विफल होती है, तो पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें आसमान छू सकती हैं। वरिष्ठ पत्रकार शम्स केरियो ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल की कीमतों में और उछाल आने से गरीब तबके के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा।
ईंधन संकट का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं है। कृषि क्षेत्र पूरी तरह चरमरा गया है। यूरिया और डीएपी खाद का मिलना दुर्लभ हो गया है। गेहूं, कपास और गन्ना जैसी फसलों का उत्पादन प्रभावित होने से देश में भोजन का संकट गहरा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात यही रहे, तो पाकिस्तान को उबरने में 50 साल लग सकते हैं।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जेट ईंधन (JP-1) और केरोसिन की कीमतों में बिना किसी आधिकारिक घोषणा के भारी वृद्धि हुई है। जेट ईंधन 388 रुपये से बढ़कर 472 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 358 से 429 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मार्च की शुरुआत से अब तक जेट ईंधन में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।
फिलहाल, पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार ने 69 अरब रुपये की सब्सिडी आवंटित की है। हालांकि, अधिकारी मान रहे हैं कि यह कृत्रिम स्थिरता लंबे समय तक नहीं टिक सकती। आईएमएफ कार्यक्रमों की समीक्षा लंबित होने के कारण सरकार पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द ईंधन पर लगी मूल्य पाबंदी (फ्रीज) हटाए।
आर्थिक जानकारों का कहना है कि सब्सिडी जारी रखने में जितनी देरी होगी, भविष्य में जनता पर बोझ उतना ही अधिक और कष्टदायक होगा।
#WATCH | Karachi, Pakistan: When asked about the impact on oil prices if negotiations between Iran and the US fail, Senior Karachi-based journalist Shams Kerio says, There will be a huge loss. If the price of petrol increases, the poor people will not be able to eat... The… pic.twitter.com/ykSzcwJ5Fi
— ANI (@ANI) March 25, 2026
खूंखार नक्सली सुकुर ने डाला हथियार: 66 लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर
कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले का बड़ा खुलासा: फिल्म निर्माता पर लगाए यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप
वही करेंगे जो अमेरिका-इजरायल कहेंगे : विदेश नीति पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार
कच्चे तेल की आग ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, AC से लेकर हवाई सफर तक सब हुआ महंगा
हेलो भाटी साहब, टाइम पर आ जाना : मासूम बच्चे का विधायक को निमंत्रण हुआ वायरल
3 बार मौत को चकमा देने वाला 25 लाख का इनामी नक्सली पापा राव ने टेके घुटने
क्या ट्रंप की मजबूरी है ईरान से सुलह? होर्मुज के नीचे छिपा है तबाही का वो सीक्रेट तहखाना
IPL 2026 से पहले Jio का धमाका: 3 महीने के रिचार्ज पर 1 महीना फ्री, मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट
QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का दबदबा: IIT और JNU ने दुनिया में बढ़ाया मान
फिल्म के लिए रेप करोगे? : द डायरी ऑफ मणिपुर की एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप