क्राइस्टचर्च के हैग्ली ओवल में खेले गए साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। कीवी खिलाड़ी निक केली का एक हवाई कैच सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
क्या था वो जादुई पल? साउथ अफ्रीकी पारी का 16वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज बेन सियर्स की गेंद पर बल्लेबाज रूबीन हरमन ने एक जोरदार शॉट हवा में खेला। गेंद काफी दूर थी और बाउंड्री लाइन के पास खड़े 32 वर्षीय निक केली ने बिजली की गति से दौड़ लगाई। उन्होंने हवा में लंबी छलांग लगाई और अपने बाएं हाथ से एक ऐसा कैच लपका जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
रूबीन हरमन की बनी शिकार निक केली ने जिस बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वे रूबीन हरमन थे। हरमन उस समय जम चुके थे और 31 गेंदों में 39 रन बनाकर खतरनाक साबित हो रहे थे। उनके आउट होते ही कीवी टीम को एक बड़ी राहत मिली। हालाँकि, इस मैच में निक बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 14 रन ही बना पाए, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने सुर्खियां बटोर लीं।
सीरीज पर साउथ अफ्रीका का कब्जा भले ही निक केली का यह कैच शानदार रहा, लेकिन मैच का परिणाम साउथ अफ्रीका के पक्ष में गया। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 154 रन ही बना सकी और 33 रनों से मैच हार गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।
कॉर्नर एस्टरहुइजन रहे सीरीज के सुपरस्टार इस पूरी सीरीज में साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कॉर्नर एस्टरहुइजन ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 5 मैचों में 145.99 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
NZ ने 4 कैच छोड़ा लेकिन तभी nick kelly ने ले लिया 😂 pic.twitter.com/AJnEW70e8v
— LUCKNOW WALE (@13ajeetyadav) March 25, 2026
महाराष्ट्र की राजनीति में काला जादू का साया: 38 विधायकों ने काटी उंगलियां? जितेंद्र आव्हाड का सनसनीखेज दावा
हार को डील का नाम न दें अमेरिका: ईरानी सेना ने ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक
वंदे भारत में परोसा गया कीड़ों वाला खाना , रेलवे ने IRCTC और एजेंसी पर लगाया 60 लाख का जुर्माना
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर घुसा शख्स, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का पारा हाई, शाहीन अफरीदी और रिजवान को स्कूल के बच्चे कह लताड़ा
खूंखार नक्सली सुकुर ने डाला हथियार: 66 लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर
इच्छामृत्यु के बाद पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा, पिता बोले- अब उसे दर्द से मिली मुक्ति
धुरंधर 2 से कटा वड़ा पाव गर्ल के दोस्त का पत्ता? आदित्य धर पर भड़के सैफी, लगाए गंभीर आरोप
PNG कनेक्शन लेने में न करें देरी, वरना बंद हो जाएगी रसोई गैस की सप्लाई, जानें सरकार का नया आदेश
IPL 2026: इन दो कप्तानों की लंबी छुट्टी से बढ़ी टीमों की धड़कनें, क्या लय खो चुके हैं पंत और अय्यर?