रसोई गैस (LPG) की बढ़ती किल्लत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई में आ रही बाधाओं के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उन इलाकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं जहां पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है।
अब PNG अपनाना अनिवार्य सरकार के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में PNG का इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां रहने वाले लोगों को LPG छोड़कर PNG पर शिफ्ट होना होगा। यदि कोई उपभोक्ता इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके घर में मिलने वाली LPG सिलेंडर की सप्लाई तीन महीने के भीतर बंद कर दी जाएगी।
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला? वेस्ट एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। सरकार चाहती है कि भविष्य में किसी भी तरह के संकट से बचने के लिए LPG पर निर्भरता कम की जाए। PNG का उत्पादन घरेलू स्तर पर होने के कारण यह एक सुरक्षित और अधिक भरोसेमंद विकल्प है।
3 महीने का मिलेगा समय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि PNG उपलब्ध होने के बावजूद जो लोग कनेक्शन नहीं लेंगे, उन्हें तीन महीने का नोटिस पीरियड दिया जाएगा। इसके बाद उनकी LPG सर्विस रोक दी जाएगी।
तकनीकी रूप से असंभव होने पर मिलेगी छूट अगर किसी घर में तकनीकी कारणों से पाइपलाइन बिछाना संभव नहीं है, तो उन्हें इस नियम से छूट दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए संबंधित उपभोक्ताओं को एक नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
क्या हैं PNG के फायदे? PNG सीधे पाइपलाइन के जरिए किचन तक पहुंचती है, जिससे सिलेंडर बुक करने या रिफिल कराने की झंझट पूरी तरह खत्म हो जाती है। यह न केवल सुविधाजनक है, बल्कि सिलेंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित भी मानी जाती है क्योंकि इसमें गैस लीक होने का खतरा कम होता है।
प्रशासन को सख्त निर्देश सरकार ने PNG नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। अब संबंधित संस्थाओं को पाइपलाइन के लिए आवेदन मिलने पर 3 कार्य दिवसों के भीतर अनुमति देनी होगी। साथ ही, आवेदन मिलने के 48 घंटों के भीतर उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इन आवेदनों को किसी भी स्थिति में अस्वीकार नहीं किया जा सकता है।
With guidance of @PMOIndia and @HardeepSPuri the Natural Gas infrastructure - PNG and CNG gets major ease of doing business reforms - witness rapid expansion of CGD network across the country - a crisis turned into an opportunity @gailindia @PNGRB_ pic.twitter.com/btcnKrDt6j
— Neeraj Mittal IAS (@neerajmittalias) March 24, 2026
दिल्ली में मौत का तांडव: डबल डेकर बस पलटने से 2 की गई जान, 23 घायल
घर की पुताई का यह वीडियो देख कांप उठेंगे आप, ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जान जोखिम में!
चंडीगढ़: सड़क पर घंटों पत्थर बना खड़ा रहा ब्लिंकिट बॉय , पुलिस पूछताछ में खुला चौंकाने वाला राज
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से न घबराएं: तेल कंपनियों ने दी सफाई, देश में भरपूर स्टॉक उपलब्ध
बंगाल का सियासी पारा: ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन, ममता की बढ़ी मुश्किलें
तबीयत खराब है तो इतना खाना? आंटी जी का डाइट प्लान देखकर लोगों के उड़े होश
खूंखार नक्सली सुकुर ने डाला हथियार: 66 लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर
IPL 2026: टीवी या मोबाइल, कहां और कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला? कहीं भटक न जाएं आप!
ईरान-इस्राइल युद्ध: होर्मुज स्ट्रेट से आ रहे हैं भारतीय जहाज, सरकार ने दी देश को बड़ी राहत
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू हुई डबल डेकर बस, 2 की मौत, मची चीख-पुकार