चाचा-भतीजे के बीच जमी बर्फ पिघली? खगड़िया में भावुक मिलन के बाद पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
News Image

खगड़िया: बिहार की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही चाचा-भतीजे की अदावत क्या खत्म होने वाली है? खगड़िया के शहरबन्नी में हुई एक मुलाकात ने इन अटकलों को तेज कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच सालों से जारी तल्खी के बीच दिखी यह सुलह की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

खून के रिश्ते पर नरम पड़े पारस कभी चिराग को तीखे शब्दों में जल्लाद तक कह चुके पशुपति पारस के तेवर अब पूरी तरह नरम नजर आ रहे हैं। मीडिया से बातचीत में पारस ने कहा, राजनीतिक रिश्ते अलग होते हैं, लेकिन चाचा-भतीजे का रिश्ता कभी खत्म नहीं हो सकता। मैं उसका चाचा हूं और वह मेरा भतीजा है।

जब उनसे चिराग के साथ भविष्य की राजनीतिक साझेदारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट इनकार नहीं किया। पारस ने कहा, राजनीति में कल क्या होगा, यह किसने देखा है?

बड़ी मां के गले लगकर फफक पड़े चिराग यह भावुक मिलन सोमवार (23 मार्च) को तब हुआ जब चिराग अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि देने पैतृक गांव पहुंचे थे। वहां अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी के पैर छूते ही चिराग भावुक हो गए। बड़ी मां ने उन्हें गले लगाया तो चिराग अपनी आंखों के आंसुओं को रोक नहीं सके। काफी देर तक वे अपनी बड़ी मां के गले लगकर रोते रहे।

पैर छूकर लिया आशीर्वाद इस दौरान चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के पैर छूकर प्रणाम किया। जवाब में पारस भी अपनी कुर्सी से उठे और चिराग के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बंद कमरे में एकांत वार्ता हुई। हालांकि बातचीत का ब्योरा सामने नहीं आया, लेकिन उनके हाव-भाव ने स्पष्ट कर दिया कि लंबे समय से जमी रिश्तों की बर्फ पिघल चुकी है।

प्रिंस राज के साथ भी दिखे एकजुट पारिवारिक एकजुटता का यह नजारा तब और गहरा गया जब चिराग पासवान ने अपने भाई और पूर्व सांसद प्रिंस राज को गले लगाया। दोनों भाइयों को साथ देख वहां मौजूद समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। भारी संख्या में जुटे लोगों ने चिराग और प्रिंस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस मुलाकात के बाद अब बिहार की सियासत में एलजेपी के कुनबे के फिर से एक होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

#12 अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी रिटायर की

Story 1

IPL 2026: अश्विन की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, इस बड़ी टीम का टॉप-6 में पहुंचना भी मुश्किल!

Story 1

धुरंधर 2 में अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाने पर मचा बवाल, अफजल अंसारी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर दागा बड़ा सवाल

Story 1

खगड़िया: सियासी मतभेद भुलाकर बड़ी मां के गले लगे चिराग पासवान, चाचा पशुपति पारस से मिला आशीर्वाद

Story 1

ईरान से ट्रंप को मिला कीमती तोहफा , आखिर क्या है ये रहस्यमयी डील?

Story 1

ट्रंप के वादों के बीच तेहरान में अस्पताल पर हमला, मलबे में तब्दील हुई स्वास्थ्य सेवा

Story 1

दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा: 2 की मौत, कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे

Story 1

मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Story 1

वही करेंगे जो अमेरिका-इजरायल कहेंगे : विदेश नीति पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार

Story 1

धुरंधर: द रिवेंज का ऐसा क्रेज: टिकट के लिए सुनील गावस्कर को भी लगानी पड़ी गुहार