ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर 5 दिनों तक कोई हमला न करने के ऐलान के बावजूद, तेहरान के एंडीमेश्क (Andimeshk) शहर में इमाम अली अस्पताल पर सीधा हवाई हमला किया गया है।
अस्पताल पूरी तरह तबाह इस हमले के बाद अस्पताल की इमारत खंडहर में बदल गई है। अस्पताल का ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी विभाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण इसे पूरी तरह से खाली करना पड़ा है। यह शहर का एकमात्र प्रमुख अस्पताल था, जिसके बंद होने से अब स्थानीय स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई हैं।
मरीजों और संसाधनों का संकट अस्पताल को सेवा से बाहर किए जाने के कारण मरीजों को फौरन दूसरे शहरों के अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा है। हमले में न केवल इमारत, बल्कि महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण और लैबोरेटरी भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल के गलियारों में फैली तबाही साफ देखी जा सकती है।
बच्चे की मौत की खबर, बढ़ा तनाव ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में एक बच्चे की मौत की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक हताहतों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इस घटना को युद्ध अपराध करार दिया है। राजधानी से लेकर स्थानीय स्तर तक इस हमले के खिलाफ भारी आक्रोश है।
अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन ईरानी प्रशासन का कहना है कि नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय युद्ध कानूनों का सीधा उल्लंघन है। खूजिस्तान प्रांत के इस क्षेत्र पर हुए हमले ने इलाके की स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। दुनिया भर में इस हमले को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि ट्रंप के बयानों और जमीन पर हो रही सैन्य कार्रवाइयों में इतना अंतर क्यों है।
Imam Ali Hospital in the city of Andimeshk has been evacuated and is no longer in service after direct attacks by the US and Israel.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 24, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/jmI9fEyT07
दिल्ली में मौत का तांडव: डबल डेकर बस पलटने से 2 की गई जान, 23 घायल
समंदर किनारे फॉर्च्यूनर धोना पड़ा भारी: एक लहर आई और कार बनी सबमरीन , ड्राइवर गिरफ्तार
‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल
टैटू दिखाकर ‘कूल’ बनने की कोशिश पड़ी भारी, मां ने कैमरे के सामने जड़ दिया जोरदार तमाचा!
बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
सोशल मीडिया का ब्लैकआउट चैलेंज बना जानलेवा: 9 साल की बच्ची की मौत से दहला अमेरिका
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू हुई डबल डेकर बस, 2 की मौत, मची चीख-पुकार
क्या IPL 2026 में प्लेइंग-11 से बाहर होंगे एमएस धोनी? ये 3 बड़े कारण मचा रहे हैं खलबली
डॉक्टर साहब का अजीबोगरीब जुगाड़ : टूटा अंगूठा, प्लास्टर पूरे पैर पर!
शांति की बातें या छलावा? ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले ने खोले ट्रंप के दावों के पोल