बिहार की राजनीति में सोमवार को एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला। खगड़िया के शहरबन्नी (अलौली) में दिवंगत अर्जुन पासवान की शोक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ एकजुट नजर आए। इस दौरान दशकों की सियासी कड़वाहट पीछे छूट गई और खून के रिश्ते फिर से जीवंत हो उठे।
बड़ी मां के गले लगकर फफक पड़े चिराग अपने पैतृक आवास पहुंचते ही चिराग पासवान सीधे अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी के पास पहुंचे। जैसे ही उन्होंने उनके पैर छुए, बड़ी मां ने उन्हें स्नेह से गले लगा लिया। इस भावुक मिलन के दौरान चिराग खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। घर के आंगन में मौजूद हर व्यक्ति इस मार्मिक दृश्य का गवाह बना।
पशुपति पारस का मिला आशीर्वाद सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान की मुलाकात की रही। लंबे समय से चल रही राजनीतिक दूरियों के बावजूद, चिराग ने झुककर अपने चाचा के पैर छुए। पशुपति पारस ने भी बड़ेपन का परिचय देते हुए उन्हें खुश रहो का आशीर्वाद दिया। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत भी हुई, जिससे रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती दिखाई दी।
भाई प्रिंस राज के साथ दिखी एकजुटता पारिवारिक मिलन का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। चिराग पासवान ने अपने भाई और पूर्व सांसद प्रिंस राज को भी गले लगाया। दोनों के बीच की आत्मीयता देख वहां मौजूद समर्थक उत्साहित हो गए और जमकर नारे लगाए। इस दृश्य ने आगामी राजनीति के लिए नए संकेत दे दिए हैं।
क्या फिर एक होगा पासवान परिवार? इस मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अर्जुन पासवान की शोक सभा में जिस तरह से पूरा परिवार एक साथ नजर आया, उससे अटकलें तेज हो गई हैं कि रामविलास पासवान का कुनबा फिर से एकजुट हो सकता है। फिलहाल, शहरबन्नी से आई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) March 23, 2026
पाताललोक में छिपा ईरान का मिसाइल जखीरा : क्या अमेरिका और इजरायल के लिए खत्म हो गया 7 दिन का खेल?
मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
विशाल ददलानी का विवादित वीडियो: पाकिस्तानी जर्नलिस्ट संग दिखने पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मुखबिर बताने की मची होड़
टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, नेतन्याहू की ट्रंप से अहम बातचीत से गरमाई मिडिल ईस्ट की सियासत
कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ मिलिट्री प्लेन, 66 सैनिकों की मौत की आशंका
#12 अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी रिटायर की
मिडिल ईस्ट जंग पर आज राज्यसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, ईरान संकट के बीच भारत की तैयारी पर करेंगे बात
अब आपका कंप्यूटर खुद चलाएगा AI: Claude का नया फीचर बदल देगा काम करने का तरीका
दृश्यम 3 की रिलीज टली: जॉर्जकुट्टी की वापसी के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार