संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात और ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के असर पर आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर सरकार का रुख स्पष्ट करेंगे।
लोकसभा में पीएम मोदी का संदेश इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट के अपने संबोधन में स्पष्ट किया था कि मिडिल ईस्ट की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, जिसके कारण भारत का सतर्क रहना स्वाभाविक है।
ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का फोकस प्रधानमंत्री ने बताया कि तेल और गैस की सप्लाई चेन बाधित न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह सक्रिय है। पहले भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों पर निर्भर था, लेकिन अब सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 41 देशों से आयात किया जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट से आने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए सरकार वैश्विक सहयोगियों के साथ निरंतर संपर्क में है।
भंडारण क्षमता में रिकॉर्ड वृद्धि पीएम मोदी ने जानकारी दी कि संकट के समय के लिए भारत ने अपनी रणनीतिक तैयारियां मजबूत कर ली हैं। वर्तमान में देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक का स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है और 65 लाख मीट्रिक टन के अतिरिक्त रिजर्व पर भी काम जारी है। इससे आम नागरिकों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई का प्रभाव कम करने में मदद मिल रही है।
वैकल्पिक ईंधन से आत्मनिर्भरता प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में उठाए गए कदमों का असर अब दिख रहा है। पेट्रोल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण भारत हर साल 4.5 करोड़ बैरल कम कच्चा तेल आयात कर रहा है। इसके अलावा, रेलवे का बिजलीकरण, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार ने देश की डीजल पर निर्भरता को काफी कम किया है।
भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पश्चिम एशिया में लगभग एक करोड़ भारतीय रह रहे हैं। पीएम मोदी ने सदन को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म—हर स्तर की रणनीति पर काम कर रही है ताकि वैश्विक संकट का असर देश के सामान्य परिवारों पर कम से कम हो।
#WATCH | On the West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, Over the past 11 years, the country has increased its solar power capacity from approximately 3 gigawatts to 140 gigawatts. Over the past year, nearly 4 million rooftop solar panels have been installed across… pic.twitter.com/VXMS5pPO5w
— ANI (@ANI) March 23, 2026
समुद्र का कचरा साफ करने निकली दुनिया की सबसे बड़ी मशीन! 2040 तक 90% प्लास्टिक खत्म करने का लक्ष्य
मिडिल ईस्ट में उलझी दुनिया, पीछे से चीन ने दक्षिण चीन सागर में दिखाई गुंडागर्दी
क्या अमेरिका और ईरान की जंग रुकेगी? पाकिस्तान में मध्यस्थता की खबरों पर व्हाइट हाउस का आया बड़ा बयान
अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर 17 किमी पैदल घर लौटे 7 कुत्ते, बहादुरी का वीडियो वायरल
ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा दावा: हमने उनके डिफेंस बेस से लेकर नेतृत्व तक सब तबाह कर दिया
टेक्सास की रिफाइनरी में जोरदार धमाका: अमेरिका में आपातकाल जैसे हालात, इलाके में रेड अलर्ट
दृश्यम 3 की रिलीज टली: जॉर्जकुट्टी की वापसी के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका: आसमान में उठा आग का गुबार, इलाके में अलर्ट जारी
धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, अमेरिका-इजरायल को खुली चुनौती
सावधान! 1 अप्रैल से बदल रहे रेलवे के नियम, टिकट कैंसिल करने में की देरी तो डूबेगा पूरा पैसा