अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक निर्णायक मोड़ पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब उन्होंने अचानक 5 दिनों के लिए सैन्य हमले रोकने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप का दावा है कि ईरान के साथ बातचीत के रास्ते खुले हैं।
पाकिस्तान में होगी बैठक? इस बीच चर्चा तेज है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में एक बैठक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र मिलकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते इस्लामाबाद में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी आमने-सामने हो सकते हैं।
व्हाइट हाउस की चुप्पी बरकरार इन अटकलों पर व्हाइट हाउस ने स्पष्ट रूप से न तो इनकार किया है और न ही पुष्टि। जब व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट से पूछा गया कि क्या अमेरिकी प्रतिनिधि इस सप्ताह इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत है।
लेविट ने जोर देकर कहा, अमेरिका मीडिया के जरिए बातचीत नहीं करेगा। यह एक बदलती हुई स्थिति है। जब तक व्हाइट हाउस औपचारिक घोषणा न करे, बैठकों के बारे में किसी भी अटकल को अंतिम न माना जाए।
ट्रंप और ईरान के दावों में विरोधाभास स्थिति तब और पेचीदा हो गई जब ईरानी संसद के स्पीकर ने बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने ट्रंप के दावों को फेक न्यूज करार दिया। ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल तेल बाजारों में हेरफेर करने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं ताकि वे उस कूटनीतिक दलदल से बाहर निकल सकें जिसमें वे फंस चुके हैं।
पर्दे के पीछे सक्रिय कूटनीति तनाव कम करने के प्रयास तेज हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर शांति बहाली की बात की है। वहीं, रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से संपर्क साधा है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कूटनीति वास्तव में युद्ध को टाल पाएगी या यह सिर्फ एक अस्थायी विराम है।
These are sensitive diplomatic discussions, and the U.S. will not negotiate through the press. This is a fluid situation, and speculation about meetings should not be deemed as final until they are formally announced by the White House,” responded White House Press Secretary… pic.twitter.com/nv5QKZ1cGi
— ANI (@ANI) March 24, 2026
दिल्ली में 7 दिन का ट्रैफिक अलर्ट: भारत मंडपम जाने से बचें, रास्तों में बदलाव लागू
‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल
IPL 2026: एक बार फिर सजने वाला है क्रिकेट का महाकुंभ, क्या याद हैं पिछले सीजन के ये 5 ऐतिहासिक पल?
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: 110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 हरक्यूलिस दुर्घटनाग्रस्त, मची तबाही
थार के रेगिस्तान में लौटी विलुप्त होती रौनक: कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ कैराकल
क्या ट्रंप की मजबूरी है ईरान से सुलह? होर्मुज के नीचे छिपा है तबाही का वो सीक्रेट तहखाना
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: निर्णायक टी20 से बाहर हुए धाकड़ बल्लेबाज, अब नीशम संभालेंगे कमान
सूरज डूबने के बाद भी नहीं बुझेगी रोशनी: चीन का सोलर चक्रव्यूह रात में भी पैदा कर रहा है बिजली!
चाचा-भतीजे के बीच जमी बर्फ पिघली? खगड़िया में भावुक मिलन के बाद पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
ईंधन संकट की अफवाह से इंदौर और बालाघाट में मची अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों पर आधी रात तक उमड़ी भीड़