स्कारबोरो शोल पर तनाव चरम पर पूरी दुनिया इस समय मध्य पूर्व में जारी संघर्ष में उलझी हुई है। इस वैश्विक व्यस्तता का फायदा उठाते हुए चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी आक्रामक गतिविधियां तेज कर दी हैं। चीन ने फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र स्कारबोरो शोल पर पहली बार लाइव रेडियो ब्रॉडकास्ट के जरिए क्लियरिंग ऑपरेशन की घोषणा की है।
चीनी बेड़े की घेराबंदी फिलीपींस कोस्ट गार्ड (PCG) के प्रवक्ता एडमिरल जे तरीला के अनुसार, गश्त के दौरान वहां 6 चीनी कोस्ट गार्ड जहाजों, 20 मैरिटाइम मिलिशिया वेसल्स और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के एक युद्धपोत की मौजूदगी दर्ज की गई। ये सभी फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नावों को डराने और उन्हें खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।
रेडियो पर दी चेतावनी तनाव तब और बढ़ गया जब चीनी कोस्ट गार्ड ने रेडियो पर सिक्योरिटी! सिक्योरिटी! सिक्योरिटी! चिल्लाते हुए स्कारबोरो शोल के एक बड़े हिस्से को क्लियरिंग जोन घोषित कर दिया। चीनी अधिकारियों ने वहां मौजूद सभी जहाजों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी।
फिलीपींस ने दिया मुंहतोड़ जवाब चीन की इस दादागिरी के जवाब में फिलीपींस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में चीनी स्पीडबोट्स द्वारा फिलीपीनी मछुआरों को परेशान किए जाने के बाद, फिलीपींस ने तुरंत अपने 2 कोस्ट गार्ड जहाज और 5 पेट्रोल वेसल्स वहां तैनात कर दिए हैं। इन जहाजों का काम मछुआरों को सुरक्षा देना और उन्हें रसद उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना डरे अपना काम जारी रख सकें।
क्यों अहम है ये विवादित इलाका? स्कारबोरो शोल दक्षिण चीन सागर का एक विवादित एटोल है, जिस पर चीन, फिलीपींस और ताइवान तीनों दावा करते हैं। फिलहाल यह चीन के वास्तविक नियंत्रण में है। यह क्षेत्र सामरिक और आर्थिक दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यहाँ मछलियों का बड़ा भंडार है और यह प्रमुख शिपिंग लेन के पास स्थित है, जिसके कारण दोनों देश इस पर पूर्ण अधिकार जताना चाहते हैं।
BREAKING:
— Visegrád 24 (@visegrad24) March 24, 2026
Major confrontation between China and the Philippines near the Scarborough Shoal.
The Philippine Coast Guard (PCG) and Bureau of Fisheries and Aquatic Resources (BFAR) have deployed 2 PCG vessels and 5 fishery patrol vessels to the shoal after Chinese Coast Guard… pic.twitter.com/iEw9cIbPq1
13 साल की लंबी खामोशी का अंत: इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा ने दुनिया को कहा अलविदा
दृश्यम 3 की रिलीज टली: जॉर्जकुट्टी की वापसी के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार
# IPL 2026: KKR का ऐतिहासिक सम्मान, आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर 12 हमेशा के लिए हुई रिटायर
7 महीने की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, रेप और धोखाधड़ी का है केस
तिरंगे वाली दाढ़ी का वर्ल्ड टूर: Mahindra XUV ने बदली इस फैन की तकदीर
मोहब्बत ले डूबी: रोमांस के चक्कर में खाई में गिरा कपल, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
अब बिना ग्वाले के खुद चरेंगी गायें: AI का स्मार्ट कॉलर बदल रहा खेती की दुनिया
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: 121 सवार, 60 से ज्यादा मौतों से दहला देश, क्या इंजन फेलियर बना काल?
सूरज डूबने के बाद भी नहीं बुझेगी रोशनी: चीन का सोलर चक्रव्यूह रात में भी पैदा कर रहा है बिजली!
दिल्ली में बड़ा बस हादसा: करोल बाग में अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर, 2 की मौत, 23 घायल