उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक चबूतरे पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रतिमा के मुँह में उँगलियाँ डाली जा रही हैं, सिर पर थप्पड़ मारे जा रहे हैं और प्रतिमा के साथ बेहद अशोभनीय हरकतें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना ईद के दिन की है।
सोशल मीडिया पर आक्रोश इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई है। सैकड़ों लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए बरेली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लेखक और विचारक रतन शारदा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बच्चों के मन में भरी जा रही नफरत पर सवाल उठाए।
पुलिस ने लिया संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए बरेली पुलिस ने कहा, संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
जांच का विषय पुलिस अब इन वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर उन युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इलाके में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
*Brigadier Rudra Pratap Singh was visionary but still not visionary enough to imagine this
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) March 24, 2026
Gandhi ji would be so sad to see this 😢 pic.twitter.com/PA3tGzyKzF
धर्म बदला तो आरक्षण गया: सुप्रीम कोर्ट ने SC स्टेटस पर खींची साफ लकीर
हरीश राणा अलविदा: मौत के बाद भी धड़केगा दिल , माता-पिता के साहसिक फैसले ने दी कई लोगों को नई जिंदगी
KKR का ऐतिहासिक फैसला: जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए किया रिटायर, आंद्रे रसेल के सम्मान में झुका सिर
शांति की बातें या छलावा? ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले ने खोले ट्रंप के दावों के पोल
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: अनंत सिंह का संन्यास, बेटे अभिषेक की एंट्री पर दिया बड़ा संकेत
AI में भारत हमसे आगे, पर टेस्ट क्रिकेट में हम अभी भी ऊपर: ऋषि सुनक
ट्रंप के वादों के बीच तेहरान में अस्पताल पर हमला, मलबे में तब्दील हुई स्वास्थ्य सेवा
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में भीषण धमाका; आसपास के इलाकों में शेल्टर-इन-प्लेस अलर्ट जारी
धुरंधर-2 विवाद: अतीक अहमद के किरदार पर भड़के अफजाल अंसारी, फिल्म मेकर्स पर साधा निशाना
करोड़ों की फरारी में भी बजती है हनुमान चालीसा, हार्दिक पंड्या ने खोला अपनी सकारात्मक ऊर्जा का राज