नई दिल्ली: 13 साल के लंबे संघर्ष, बेबसी और कोमा की गहरी नींद के बाद हरीश राणा ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन, जाते-जाते उन्होंने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो सदियों तक याद रखी जाएगी। एम्स, दिल्ली में निधन के बाद उनके माता-पिता ने उनके अंग दान करने का साहस भरा फैसला लिया है।
अंग दान से मिली नई उम्मीद हरीश भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अंग किसी और के शरीर में धड़कते रहेंगे। एम्स के सूत्रों के अनुसार, हरीश के दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि यह कदम अंग दान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
13 साल पहले की वो दुघर्टना हरीश का जीवन साल 2013 में उस समय बदल गया जब वे चंडीगढ़ के एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद वे कोमा में चले गए। एक होनहार छात्र का भविष्य 13 साल तक केवल अस्पताल के बेड और मशीनों तक सिमट कर रह गया था।
इच्छा मृत्यु की कानूनी लड़ाई हरीश राणा का नाम इतिहास में दर्ज है क्योंकि वे पैसिव यूथेनेशिया (Passive Euthanasia) यानी इच्छा मृत्यु की कानूनी इजाजत पाने वाले पहले भारतीय थे। हाल ही में 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एम्स को निर्देश दिया था कि उन्हें पैलिएटिव केयर में रखा जाए, ताकि गरिमा के साथ उनका उपचार रोका जा सके।
अंतिम विदाई मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर हरीश ने अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है। भले ही हरीश का लंबा दर्दभरा सफर खत्म हो गया है, लेकिन उनके अंगों के जरिए वे कई लोगों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी बनकर जीवित रहेंगे।
साल 2013 में छत से गिरने के बाद कोमा में गए हरीश राणा का 13 साल बाद निधन हो गया. वे इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की कानूनी इजाजत पाने वाले पहले भारतीय थे. आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.#HarishRana | @ravishranjanshu pic.twitter.com/SA4XmPuuGa
— NDTV India (@ndtvindia) March 25, 2026
मैंने गड़बड़ कर दी ... न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ATC के उस कबूलनामे ने खोल दी हादसे की पोल
तिरंगे वाली दाढ़ी का वर्ल्ड टूर: Mahindra XUV ने बदली इस फैन की तकदीर
8th Pay Commission: राम नवमी पर रेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी 25% की बढ़ोतरी
दीदी कहकर बुलाता था और फिर रचा ली शादी: मोनालिसा के चाचा का फरमान खान की सच्चाई से पर्दा
चाचा-भतीजे के बीच जमी बर्फ पिघली? खगड़िया में भावुक मिलन के बाद पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: टेक-ऑफ के तुरंत बाद हरक्यूलिस C-130 बना आग का गोला, 34 जवानों की मौत
चुनाव आयोग की चिट्ठी पर भाजपा की मुहर: विपक्ष ने पूछा- क्या अब दोनों के ऑफिस एक ही हो गए हैं?
ऑस्ट्रेलिया में लुटेरों पर भारी पड़ा भारतीय: अकेले दो को जमकर कूटा, वीडियो देख लोग बोले- यह है देसी दम
वोटर लिस्ट में अंडर ट्रायल हुए अभिषेक बनर्जी: चुनाव आयोग पर भड़की टीएमसी, लगाए गंभीर आरोप
निवेशकों की डूबी पूंजी अब होगी सुरक्षित: MPID एक्ट में संशोधन से 6 महीने में कुर्क होगी संपत्ति