भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक ने अपने जीवन के उस पहलू के बारे में बताया है, जिसे अब तक कम ही लोग जानते थे।
फरारी में हनुमान चालीसा का सुकून
मुंबई इंडियंस के एक इवेंट के दौरान हार्दिक ने बातचीत में बताया कि वे अपनी आलीशान फरारी कार में भी हनुमान चालीसा का पाठ सुनते हैं। हार्दिक के अनुसार, उनकी सफलता और मानसिक शांति के पीछे यही भक्ति है।
उन्होंने कहा, मेरे पास फरारी है, लेकिन उसके अंदर भी मैं हनुमान चालीसा ही सुनता हूं। यह काफी कूल है। कोई भी गाना आपको उतनी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जितनी हनुमान चालीसा देती है।
फैंस ने लगाए जय श्री राम के नारे
हार्दिक की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। जैसे ही उन्होंने हनुमान चालीसा का जिक्र किया, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद फैंस ने जय श्री राम के नारों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। वीडियो में उनके साथ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड भी नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए नई चुनौती
हार्दिक पंड्या का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक पहुंचकर वापसी की।
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में खिताब जीता था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब हार्दिक की कप्तानी में एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। फैंस को उम्मीद है कि पंड्या की मेहनत और उनकी यह नई आध्यात्मिक ऊर्जा टीम को जीत की पटरी पर वापस लाएगी।
Hardik Pandya said : I have a Ferrari right now, but even in that I listen to the Hanuman Chalisa. Everyone would agree that no other song can give you the kind of positive energy that the Hanuman Chalisa does. pic.twitter.com/cF1forQkqs
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 23, 2026
हाईवे के बीचोंबीच चूहों की दावत , बुजुर्ग की अनोखी दोस्ती देख दंग रह गई दुनिया
थार के रेगिस्तान में लौटी विलुप्त होती रौनक: कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ कैराकल
क्या टलने वाली है अमेरिका-ईरान जंग? पर्दे के पीछे शुरू हुई डिप्लोमैटिक हलचल
ट्रंप का पॉज बटन और नेतन्याहू की हठ : क्या मिडिल ईस्ट की जंग में अब नया मोड़ आएगा?
दिल्ली में भीषण हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
धुरंधर-2 विवाद: अतीक अहमद के किरदार पर भड़के अफजाल अंसारी, फिल्म मेकर्स पर साधा निशाना
12 करोड़ की फेरारी लेकर निकले हार्दिक पंड्या, मुंबई पुलिस ने रोका तो हुआ कुछ ऐसा!
IPL 2026: शुभारंभ 2026 के साथ गुजरात टाइटंस ने किया आगाज, यादगार रहा 5 साल के सफर का जश्न
आसमान में महाभारत : तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलों और इजरायली सुरक्षा कवच की भीषण जंग
रिंकू सिंह की चमकी किस्मत: IPL 2026 से पहले यूपी सरकार ने दी सरकारी नौकरी