मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म की नई तारीख का इंतजार कर रहे थे, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है।
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। दृश्यम 3 अब 21 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि यही दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी है, जिसे फैंस के लिए एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, गल्फ देशों में बने तनावपूर्ण हालातों के चलते मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इन संघर्षों के कारण थियेटर्स की उपलब्धता और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव जरूरी हो गया था।
मोहनलाल की इस घोषणा के बाद हिंदी दर्शकों के मन में अजय देवगन की दृश्यम 3 को लेकर सवाल उठने लगे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि क्या मलयालम वर्जन के पोस्टपोन होने से अजय देवगन की फिल्म पर भी असर पड़ेगा?
लेकिन स्पष्ट है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हिंदी वर्जन की रिलीज को लेकर पुरानी योजना बरकरार है और यह फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर मोहनलाल के आधिकारिक अनाउंसमेंट के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। The past never stays silent…it only waits (अतीत कभी शांत नहीं रहता...वह बस इंतजार करता है) जैसे डायलॉग्स के साथ फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल क्या नया रहस्य खोलते हैं।
The past never stays silent…it only waits.
— Mohanlal (@Mohanlal) March 23, 2026
Georgekutty arrives, May 21st 2026.#Drishyam3 | Worldwide Release @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar @aashirvadcine @PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969… pic.twitter.com/2r8KCVe98U
तबीयत खराब है तो इतना खाना? आंटी जी का डाइट प्लान देखकर लोगों के उड़े होश
क्या 2026 विश्व कप में दिखेंगे रोनाल्डो? चोट पर आया पुर्तगाली सुपरस्टार का बड़ा अपडेट
36 की उम्र में सुपरमैन बने मनीष पांडे, हवा में उड़कर लपका नामुमकिन कैच
चुनाव आयोग के पत्र पर भाजपा की मुहर : CPI(M) का बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा विवाद
हरीश राणा अलविदा: मौत के बाद भी धड़केगा दिल , माता-पिता के साहसिक फैसले ने दी कई लोगों को नई जिंदगी
क्या धुरंधर 3 का सपना सच होगा? कास्टिंग डायरेक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
पैनिक न हों! न पेट्रोल खत्म होगा न गैस, पश्चिम एशिया की आग से भारत को बचाने का मास्टरप्लान तैयार
चैत्र नवरात्रि: दुष्टों का नाश करने वाली माँ कालरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और रहस्य
ईरान के लिए उमड़ा हिंदुस्तान का दिल: गहने और गुल्लक से लेकर तांबे के बर्तनों तक, ऐसे जुट रही मदद
क्या अमेरिका और ईरान की जंग रुकेगी? पाकिस्तान में मध्यस्थता की खबरों पर व्हाइट हाउस का आया बड़ा बयान