अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें फतेहगढ़ साहिब से हिरासत में लेने के बाद अमृतसर के सीआईए (CIA) स्टाफ ऑफिस लाया गया है।
आज कोर्ट में पेशी अमृतसर के डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि लालजीत सिंह भुल्लर को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सीआईए ऑफिस में रखा गया है।
क्या है पूरा मामला? यह मामला 21 मार्च को तब सामने आया जब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रंधावा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया।
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप वायरल वीडियो में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा ने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव का आरोप लगाया था। रंधावा ने स्पष्ट कहा था कि मंत्री के डर से वे यह जानलेवा कदम उठाने को मजबूर हुए हैं और उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।
एफआईआर और अन्य आरोपी रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस एफआईआर में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के अलावा उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह को भी नामजद किया गया है। इस घटना के बाद से ही विपक्ष लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
*#WATCH | Punjab Warehousing Corporation (PWC) official suicide case | Amritsar, Punjab | Deputy Commissioner of Police (DCP), Investigation in Amritsar, Ravinder Pal Singh Sandhu says, An arrest was made today. Our team has reached Amritsar. He (Laljit Singh Bhullar) has been… https://t.co/bqA68Bsy9V pic.twitter.com/0QQ9O6Dy3A
— ANI (@ANI) March 23, 2026
आईपीएल से पहले कार्तिक त्यागी का तूफानी प्रदर्शन: एक ओवर में झटके 3 विकेट, आखिरी गेंद पर पलटा पासा
स्क्रीम 7 का ट्रेलर देख कांप उठेगी रूह: कातिल के खूनी खेल से थिएटर में मचेगा तहलका
चाचा-भतीजे के बीच जमी बर्फ पिघली? खगड़िया में भावुक मिलन के बाद पशुपति पारस का आया बड़ा बयान
मैंने गड़बड़ कर दी ... न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ATC के उस कबूलनामे ने खोल दी हादसे की पोल
अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़: क्या पाकिस्तान और ये देश करवा रहे हैं सुलह?
ईरान युद्ध पर ट्रंप का जीत का दावा: 15 शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव, तेहरान ने नकारा
ट्रंप के वादों के बीच तेहरान में अस्पताल पर हमला, मलबे में तब्दील हुई स्वास्थ्य सेवा
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन दूर, भारत आ रहे कप्तान पैट कमिंस; जानें कौन करेगा शुरुआती मैचों में कप्तानी
अलर्ट: देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, अगले 5 दिन घर से बाहर निकलने में बरतें सावधानी
बीच पर फ्री कार वॉश पड़ी महंगी: समुद्र में फंसी फॉर्च्यूनर, पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में