आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक फर्जी रिपोर्ट ने खलबली मचा दी थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम मैनेजमेंट से एक अजीबोगरीब मांग की है।
क्या था वायरल फर्जी रिपोर्ट का दावा? सोशल मीडिया पर वर्ल्डइनलास्ट24आर्स नाम के एक अकाउंट ने दावा किया था कि कोहली ने आईपीएल के दौरान भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है। रिपोर्ट में कहा गया कि कोहली चाहते हैं कि जब भी दो मैचों के बीच तीन दिन का अंतर हो, तो वे यूके जा सकें और मैच से ठीक पहले वापस लौट आएं।
विराट ने हंसी में उड़ाया मजाक इस बेबुनियाद खबर पर विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस फर्जी पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया और साथ में हंसने वाले इमोजी लगाए। कोहली की इस प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से मनगढ़ंत थी।
कोहली के रिएक्शन से क्रैश हुआ अकाउंट विराट के जवाब के बाद वह इंस्टाग्राम अकाउंट चर्चा में आ गया। अकाउंट हैंडलर ने दावा किया कि कोहली की स्टोरी के बाद उनके पेज पर ट्रैफिक इतना बढ़ गया कि उनका अकाउंट ही क्रैश हो गया। उन्होंने अपने एनालिटिक्स का स्क्रीनशॉट शेयर कर इसे विराट प्रभाव बताया।
टीम साथियों को दिया जीत का मंत्र विराट कोहली का पूरा ध्यान फिलहाल आईपीएल पर है। टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, हमने पिछले सीजन जो हासिल किया, उसे दोहराना अब और मुश्किल होगा क्योंकि दूसरी टीमें पूरी तैयारी के साथ आएंगी।
120 फीसदी योगदान का लिया संकल्प कोहली ने अपने साथियों में जोश भरते हुए कहा कि अगले ढाई महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, हमें इन दिनों को बर्बाद नहीं करना है। हम हर सेशन में अपना 120 प्रतिशत देंगे। हमें पहले दिन से ही पूरी तत्परता दिखानी होगी।
The impact of Virat Kohli’s one Instagram story. 😂 pic.twitter.com/vGTTIsk6B8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 22, 2026
ईद पर हाजी मलंग दरगाह में उमड़ा जनसैलाब: ट्रॉली स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
RLD में शामिल होकर बोले केसी त्यागी: MP-MLA बनने नहीं, जयंत चौधरी को नई ऊंचाइयों पर देखने आया हूं
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अमेरिका से पहुंचा एलपीजी का जखीरा
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का संघर्ष, धुरंधर 2 बनी बड़ी चुनौती
IPL 2026: 2-3 हजार रन बना दूंगा - वैभव सूर्यवंशी का बयान सुन साथी खिलाड़ी भी रह गए दंग!
धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण?
हिंद-पैसिफिक में भारत की बढ़ती धमक: अभ्यास काकाडू में INS नीलगिरी ने दिखाई ताकत
ईरान का बड़ा प्रहार: अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य-पूर्व में बढ़ी टेंशन
ईरान पर सऊदी का बड़ा प्रहार: दूतावास कर्मियों को निकाला, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
ईद पर लश्कर के गढ़ में मौत का तांडव : कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या