आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सलिल ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया।
16 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 47 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी ने यह साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनके इन छक्कों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
घरेलू क्रिकेट का रहा है पुराना दबदबा सलिल अरोड़ा का यह प्रदर्शन अचानक नहीं आया है। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस युवा खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी काबिलियत साबित की थी। झारखंड के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ा था और अंत में 45 गेंदों में नाबाद 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
SRH ने 1.50 करोड़ में जताया भरोसा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सलिल ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ एंट्री ली थी। हालांकि, उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली। हैदराबाद ने इस युवा खिलाड़ी के लिए 1.50 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप और घातक हुई पहले से ही अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे तूफानी बल्लेबाजों से लैस सनराइजर्स हैदराबाद अब और भी अधिक खतरनाक नजर आ रही है। सलिल अरोड़ा के टीम में आने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। फैंस को अब आईपीएल 2026 में सलिल के बल्ले से निकलने वाली आतिशबाजी का बेसब्री से इंतजार है।
WILDFIRE has a 🆕 name 🔥😍 pic.twitter.com/IUIKnHNUS5
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 21, 2026
IPL 2026: कौन सी ओपनिंग जोड़ी मचाएगी तबाही? जानिए सभी 10 टीमों का रिपोर्ट कार्ड
बेंगलुरु की सड़कों पर लैम्बोर्गिनी का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने दर्ज की FIR
लखनऊ में खौफनाक वारदात: अवैध संबंधों में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी संग मिलकर ली जान
ईरान का बड़ा प्रहार: अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य-पूर्व में बढ़ी टेंशन
मिडिल ईस्ट संकट: भारत ने तैयार किया सुरक्षा कवच , आम आदमी की रसोई और ईंधन सप्लाई पर सरकार अलर्ट
बेटी ने की दूसरी जाति में शादी, तो पिता ने जीते-जी कर दिया बेटी का श्राद्ध , छपवा दिया शोक संदेश
धारावी में हैवानियत: पार्किंग विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, भाई-भाई चिल्लाता रहा अश्विन
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले प्रमुख बने, सूफी गुरु ने की तारीफ
हॉर्मुज स्ट्रेट का खौफनाक मंजर: खड़े मिले दर्जनों जहाज, इंजन बंद और बीच समंदर तैनात मिसाइलें
अमेरिका के जले पर नमक: ग्रीनलैंड को लेकर ईरान की मास्टरस्ट्रोक चाल से ट्रंप खेमे में खलबली