बेटी ने की दूसरी जाति में शादी, तो पिता ने जीते-जी कर दिया बेटी का श्राद्ध , छपवा दिया शोक संदेश
News Image

जहाजपुर: राजस्थान के जहाजपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के घर से दूर जाने के फैसले से आहत होकर उसे मृत मान लिया है। पिता ने न सिर्फ बेटी से सभी रिश्ते तोड़ लिए, बल्कि उसका बाकायदा शोक संदेश (शोक पत्रिका) भी छपवा दिया है।

क्या है पूरा मामला? मामला आमल्दा गांव का है। ब्लॉक कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह कानावत ने अपनी 27 वर्षीय बेटी आकांक्षा को उच्च शिक्षा के लिए जयपुर भेजा था। पिता का सपना था कि बेटी पढ़-लिखकर परिवार का नाम रोशन करेगी। हालांकि, आकांक्षा ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर दूसरे समाज के एक युवक से शादी कर ली।

थाने में भी नहीं पिघला दिल जानकारी के मुताबिक, बेटी के इस फैसले से नाराज परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दस्तियाब किए जाने के बाद जब पिता देवेंद्र सिंह ने थाने में अपनी बेटी से घर लौट आने की मिन्नतें कीं, तो आकांक्षा ने उनकी एक न सुनी। वह अपने पति के साथ जाने पर अड़ी रही। पिता के आंसुओं और परिवार की मर्यादा की दुहाई का उस पर कोई असर नहीं हुआ।

छपवा दिया शोक संदेश बेटी के इस अड़ियल रुख से दुखी पिता ने उसे हमेशा के लिए त्याग दिया है। शोक पत्र में आकांक्षा की फोटो लगाकर 20 मार्च 2026 को उसका स्वर्गवास दर्शाया गया है। इतना ही नहीं, पत्र में 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। शोक पत्र में पूरे परिवार का नाम शामिल है।

पुलिस का क्या कहना है? पुलिस के अनुसार, युवती बालिग है। उसे परिजनों से मिलवाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने पर कायम रही। कानूनन बालिग होने के नाते उसे अपनी पसंद से रहने का अधिकार है। दोनों ने अपनी सुरक्षा के लिए भी पुलिस से गुहार लगाई है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय पिता द्वारा जीवित बेटी का शोक संदेश छपवाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक ओर जहां लोग इसे पिता के स्वाभिमान और सामाजिक मर्यादा से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह मामला परिवार और संतान के बीच बढ़ते फासलों की एक दुखद तस्वीर भी पेश करता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए राहत: अमेरिका से पहुंचा LPG का जखीरा, नहीं होगी गैस की किल्लत

Story 1

बिहार दिवस 2026: पीएम मोदी के सुशासन पत्र से बदली बिहार की सियासी फिजा, नीतीश ने जताया आभार

Story 1

SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल

Story 1

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का 3700 करोड़ का बकाया होगा क्लियर, सीएम रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी

Story 1

तड़के 3 बजे जलती बस में फंसी जिंदगी, बाल-बाल बचे विधायक और 36 यात्री

Story 1

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: आप विधायक लालजीत भुल्लर पर दर्ज हुआ केस, बीजेपी ने पंजाब सरकार की जांच पर उठाए गंभीर सवाल

Story 1

ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही

Story 1

महज घूरने पर मौत का खेल: अकोला में 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Story 1

क्रिकेट के मैदान पर थम गई सांसें: 30 साल के होनहार खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत

Story 1

170 दिनों की कैद के बाद बाहर आए सोनम वांगचुक, बोले- उम्मीद है एक नया सूरज उगेगा