दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में ईद के मौके पर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। तरुण हत्याकांड के बाद से ही इलाके में पहले से ही तनाव था, लेकिन ईद के दिन कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास अचानक कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को हिरासत में ले लिया।
सुरक्षा का अभेद्य घेरा घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। हस्तसाल गांव और आसपास के संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों से हर प्रवेश और निकास मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों को पहचान पत्र की जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
CCTV से निगरानी और शांति की अपील पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छतों, संकरी गलियों और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ा दी है। द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
तरुण हत्याकांड की पृष्ठभूमि उल्लेखनीय है कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर में तरुण नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही दो समुदायों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने रामनवमी तक पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, कड़ी मेहनत और सतर्कता के चलते उत्तम नगर में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Delhi: Around 150 to 200 police personnel have been deployed outside the Uttam Nagar Police Station on the occasion of Eid-ul-Fitr to ensure that people can offer prayers peacefully. pic.twitter.com/q5dIrIMOgy
— IANS (@ians_india) March 21, 2026
ईद पर ईरान ने दी इजरायल को ईदी ! अल-अक्सा मस्जिद के पास बमबारी से दहली दुनिया
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? विदेश मंत्रालय ने जारी किया सच
मुझे क्या फर्क पड़ता है? : कमल हासन ने थलापति विजय की चुनावी एंट्री पर साधी चुप्पी
मथुरा: फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में मौत, बवाल के बाद पुलिस ने चलाईं रबड़ की गोलियां
हिंद महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की जंग: 4000 किमी दूर डिएगो गार्सिया बेस पर दागीं मिसाइलें
अमेरिका से हमले का डर, तो भारत बने निशाना: पाक पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी
बिहार में फिर लौटेगा आंधी-तूफान का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया दो दिनों का अलर्ट
कौन थे फरसा वाले बाबा ? गौ-रक्षक की दर्दनाक मौत के बाद मथुरा में मचा बवाल
अपराधियों की अब खैर नहीं: फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का कड़ा रुख
बंगाल चुनाव 2026: क्या EVM पर लगा इत्र तय करेगा वोटिंग का परिणाम? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल