इस्लामाबाद: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने एक टेलीविजन डिबेट के दौरान कहा है कि यदि अमेरिका कभी पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर परमाणु हमले के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
असिंचित सोच का प्रदर्शन बासित ने तर्क दिया कि अगर अमेरिका या इजरायल पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हैं, तो पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए भारत को लक्ष्य बनाएगा। उन्होंने कहा, अगर हमारी रेंज अमेरिका या इजरायल तक नहीं पहुंचती, तो हमारे पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। हम मुंबई और नई दिल्ली पर बम गिरा देंगे।
बिना सोचे-समझे करेंगे हमला अपनी इस गीदड़भभकी को आगे बढ़ाते हुए बासित ने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान को किसी भी देश द्वारा बुरी नजर से देखा जाना बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने खुलेआम स्वीकार किया कि भारत इस पूरे घटनाक्रम का हिस्सा न भी हो, तब भी पाकिस्तान बेवजह भारत को निशाना बनाने से नहीं चूकेगा। उनके शब्दों में, हमें बिना सोचे-समझे दिल्ली और मुंबई पर हमला कर देना है, जो होगा बाद में देखा जाएगा।
सोशल मीडिया पर किरकिरी बासित का यह बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग उनकी इस मानसिकता को जिहादी और अपरिपक्व बता रहे हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बयान पाकिस्तान की हताशा को दर्शाते हैं। एक पूर्व राजनयिक का इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना यह साबित करता है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बजाय उकसावे की राजनीति पर उतारू है।
दुनिया को दी चेतावनी अपनी बात खत्म करते हुए बासित ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दुनिया को पाकिस्तान को मैली आंख से देखने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने धमकी दी कि यदि पाकिस्तान की संप्रभुता को चुनौती दी गई, तो वह भारत में कहीं भी हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि, बासित का यह बयान अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में पाकिस्तान की रही-सही साख पर और गहरा दाग लगाने वाला है।
🚨 FORMER PAKISTAN HIGH COMISSIONER ABDUL BASIT THREATENS ATTACK AGAINST INDIA
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 21, 2026
“If hypothetically, US attacks Pakistan, Pakistan should drop bombs on India, in Mumbai and Delhi.”
Educated or illiterate, privileged or underprivileged, everyone is a Jihadi in Pakistan. pic.twitter.com/8A64iQ0EiA
IPL 2026: रामलला के दरबार में झुका लखनऊ सुपरजायंट्स का सिर, ऋषभ पंत ने मांगी जीत की दुआ
छत्तीसगढ़ का नकल मुक्त मिशन: पेपर लीक करने वालों को 10 साल की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा: नासिक सेक्स स्कैंडल ने हिलाई महायुति सरकार, उपमुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पड़ी भारी: BJD ने 6 बागी विधायकों को किया सस्पेंड
150 वर्ग फुट की चाल से दुबई-ओमान के आलीशान बंगलों तक: सब्जी बेचने वाले की ‘सफलता की कहानी’
फैक्ट चेक: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? सरकार ने खोली पोल
क्या अमेरिका भारत की जमीन से करेगा ईरान पर हमला? विदेश मंत्रालय ने जारी किया सच
होटल और ढाबा मालिकों के लिए राहत: गैस संकट के बीच सरकार ने बढ़ाए सिलेंडर, बस माननी होंगी ये 2 शर्तें
बिहार की सियासत में हलचल: नई सरकार के गठन से पहले ललन सिंह से क्यों मिले निशांत कुमार?
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश