देश भर में कमर्शियल गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कमर्शियल एलपीजी के कोटे में 20 फीसदी का अतिरिक्त इजाफा करने का फैसला किया है।
23 मार्च से लागू होने वाले इस नए नियम के बाद मार्केट में कमर्शियल गैस की सप्लाई संकट से पहले के स्तर के 50 फीसदी तक पहुंच जाएगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य गैस सप्लाई को सुचारू बनाना और कारोबारियों को राहत देना है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी निर्देश में स्पष्ट किया है कि प्राथमिकता किन्हें दी जाएगी। इसका लाभ मुख्य रूप से इन्हें मिलेगा:
मंत्रालय ने कालाबाजारी और गैस के डायवर्जन को रोकने के लिए राज्यों को सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
गैस संकट के दौरान कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर मात्र 20% कर दिया गया था। इसके बाद 18 मार्च 2026 को उन राज्यों को 10% अतिरिक्त कोटा दिया गया, जिन्होंने पीएनजी नेटवर्क विस्तार के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार लागू किए थे। अब 23 मार्च से 20% का अतिरिक्त कोटा जुड़ने के बाद कुल सप्लाई 50 फीसदी के स्तर पर आ जाएगी, जिससे किल्लत में बड़ी कमी आएगी।
सरकार ने साफ कर दिया है कि राहत का लाभ पाने के लिए कारोबारियों को ये दो अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होंगी:
सरकार का दीर्घकालिक लक्ष्य गैस संकट का स्थायी समाधान करना है, जिसके लिए कारोबारियों को पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर छोड़कर पीएनजी नेटवर्क पर शिफ्ट होना होगा।
*Dr Neeraj Mittal, Secretary of the Ministry of Petroleum & Natural Gas, writes to all State/UT Chief Secretaries
— ANI (@ANI) March 21, 2026
I wish to now inform you that w.e.f 23.3.26 till further notification, another 20% is being allotted to the State, which would take the overall allocation to 50% of… pic.twitter.com/lc6zHVnLC5
हादसे के बाद शर्मसार हुई इंसानियत: पलटे ट्रक से कोल्ड ड्रिंक लूटने में जुटी भीड़, तड़पते रहे ड्राइवर
ऑपरेशन शंखनाद: ओडिशा से 60 किलो गौमांस तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार
आईपीएल 2026: सैम करन का बाहर होना राजस्थान रॉयल्स की राह में बड़ा रोड़ा, आकाश चोपड़ा ने बताई अंदर की बात
ईरान का डार्क प्लान बेनकाब: 4 हजार किमी दूर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर दागीं मिसाइलें
आरसीबी कैंप में भूवी का कहर: प्रैक्टिस सेशन में सटीक यॉर्कर से विराट कोहली को किया पस्त
ईद पर सलमान खान का खास तोहफा, इलाज के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए पिता सलीम खान
अमेरिका से हमले का डर, तो भारत बने निशाना: पाक पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी
धुरंधर 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग देख दंग रह गईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म को बताया मास्टरपीस
IPL 2026: मुश्किलें बढ़ेंगी, लापरवाही नहीं चलेगी —विराट कोहली ने RCB के खिलाड़ियों को दी चेतावनी
गौ-तस्करों ने कुचला फरसा वाले बाबा को: मथुरा में बवाल, पुलिस पर पथराव