ऑपरेशन शंखनाद: ओडिशा से 60 किलो गौमांस तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार
News Image

कोतबा, जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गौमांस की तस्करी कर रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के पास से 60 किलो गौमांस और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल 20 मार्च की रात कोतबा चौकी पुलिस मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के ग्राम बनडेगा से एक अल्टो कार (क्रमांक OR-14G-3271) में भारी मात्रा में गौमांस लैलूंगा (रायगढ़) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को घेरकर रोक लिया।

कार में भरे थे 60 पैकेट मांस पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो भीतर से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद हुआ। कार में रखे बैगों से 1-1 किलो के कुल 60 पैकेट मिले। पूछताछ में ड्राइवर की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम बनडेगा निवासी जीसान हुसैन (24) के रूप में हुई।

जंगल में किया था वध आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर बनडेगा के पास स्थित जंगल में गौवंश का वध करता था। यह मांस वह अलग-अलग गांवों में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपी के अनुसार, पूरी घटना में वह और उसका एक सहयोगी ही शामिल थे।

वैज्ञानिक पुष्टि से साबित हुआ जुर्म जब्त मांस की सत्यता जांचने के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. दिलीप खलखो को बुलाया गया। डॉ. खलखो ने बताया कि मांस के साथ मिले पैरों के खुर (Hoof), स्कैपुला (Scapula) और अन्य हड्डियों के अंगों से स्पष्ट हो गया कि यह गौवंश का ही मांस है। पशु चिकित्सक की वैज्ञानिक रिपोर्ट ने मामले को पुख्ता कर दिया।

जेल की हवा खाएगा तस्कर पुलिस ने आरोपी जीसान हुसैन के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वायरल वीडियो: शादी में दूल्हे का इलेक्ट्रिक अवतार, ड्रेस देख लोगों को याद आया बिजली विभाग

Story 1

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पड़ी भारी: BJD ने 6 बागी विधायकों को किया सस्पेंड

Story 1

अर्श से फर्श पर गांधी परिवार का घमंड: निशिकांत दुबे ने दिलाई इमरजेंसी के काले अध्यायों की याद

Story 1

फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में मौत: साजिश की आशंका से गरमाया मथुरा, आरोपी ड्राइवर ने भी तोड़ा दम

Story 1

क्या पूर्वोत्तर भारत में छिपे हैं 3,000 यूक्रेनी लड़ाके? जानें PIB फैक्ट-चेक का सच

Story 1

मुझे क्या फर्क पड़ता है? : कमल हासन ने थलापति विजय की चुनावी एंट्री पर साधी चुप्पी

Story 1

बेंगलुरु की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी का पागलपन : एमजी रोड पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Story 1

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश

Story 1

एक टिकट में दो शो: धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग पर लड़ाई देख रहे फैंस के बीच पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाता दिखा शख्स

Story 1

एक चींटी भी नहीं मारी... , धुरंधर 2 की चर्चा के बीच खूंखार डॉन उजैर बलोच का पुराना इंटरव्यू वायरल