बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स की काली दुनिया को करीब से दिखाया गया है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म के चर्चे के बीच करांची के लियारी इलाके के चर्चित डॉन उजैर बलोच का 2012 का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है।
गरीबों का मसीहा या खूंखार अपराधी? वायरल हो रहे इस इंटरव्यू में उजैर बलोच खुद को गरीबों का मसीहा बताता नजर आ रहा है। लियारी, जो गरीबी और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसता रहा है, वहां उजैर बलोच अपने आलीशान बंगले में रहता था। पत्रकार के तीखे सवालों का जवाब देते हुए उसने अपनी संपत्ति को बिजनेस का नतीजा बताया। उसने दावा किया कि वह ट्रांसपोर्टर है और दुबई में उसका बिजनेस है।
अजीब मुगलिया लाइफस्टाइल पर दी सफाई पत्रकार ने जब उसके महल जैसे घर और वहां मौजूद स्विमिंग पूल पर सवाल उठाए, तो उजैर ने बड़ी बेशर्मी से कहा, अल्लाह ने मुझे ये चीजें दी हैं और मैं इन्हें अपनी आवाम के साथ बांट रहा हूं। बलोच ने आगे दावा किया कि लियारी के हर दुख-दर्द में वह शामिल रहा है—चाहे वह भूख हो, पानी का मसला हो या रोजगार।
मैंने आज तक एक चींटी नहीं मारी इंटरव्यू का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह था, जब पत्रकार ने उससे हत्याओं के बारे में पूछा। इस पर उजैर ने पूरी निर्लज्जता से कहा, मैंने आज तक एक चींटी भी नहीं मारी। उसने आगे तर्क दिया कि यदि गरीबों के लिए आवाज उठाना या अस्पताल बनवाने की कोशिश करना उसके लिए गुनाह है, तो लोग उसे कातिल कह सकते हैं।
अरशद पप्पू हत्याकांड का काला सच उजैर का खुद को निर्दोष बताना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इतिहास गवाह है कि उसका नाम अपने कट्टर दुश्मन और गैंगस्टर अरशद पप्पू की निर्मम हत्या से जुड़ा था। 2013 में अरशद पप्पू को न केवल टॉर्चर किया गया, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। यह लियारी की सबसे क्रूर घटनाओं में गिनी जाती है।
फैंस को सता रही पत्रकार की चिंता यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। कई लोगों ने उस पत्रकार की हिम्मत की दाद दी है, तो कई लोगों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल, उजैर बलोच करांची सेंट्रल जेल में बंद है। 2020 में उसे ईरानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने 12 साल की सजा सुनाई थी।
बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज में उजैर बलोच का दमदार किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है, जो पर्दे पर इस अपराधी के खौफनाक चेहरे को उजागर करता है।
*#Dhurandhar2 - Uzair Baloch’s rare interview is intense and controversial.
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) March 20, 2026
Brother of Rehman Dakait, Uzair openly admits how he ruled Lyari. He claims that whatever he did even killings were, according to him, for the poor and to deliver justice when no one else would.
“If… pic.twitter.com/bsXRzsppdd
पीएम मोदी की गोद में कौन है यह बच्चा? नन्हे दोस्त के साथ वायरल तस्वीर का सच आया सामने
कैमरे के सामने मुस्कुराया और खुद को मार ली गोली; दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब... , ईरान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अफगानिस्तान की तबाही के बीच भारत बना मसीहा , काबुल भेजी 2.5 टन जीवनरक्षक दवाइयां
जो बंगाल को टारगेट करे, वो जहन्नुम में जाए : ईद पर ममता बनर्जी का केंद्र पर जोरदार हमला
रूह कंपा देने वाली लूट: ट्रक पलटा तो मदद भूल कोल्ड ड्रिंक लूटने में भिड़ी भीड़, तड़पता रहा ड्राइवर
शुभमन गिल के बल्ले से क्यों खेलते हैं अभिषेक शर्मा? वायरल वीडियो ने खोले दोस्ती के राज
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने खोली राजस्थान रॉयल्स की पोल, क्या रियान पराग की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?
बिहार: नवादा में दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, PLFI के दो नक्सली 40 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
क्या खत्म होने वाला है ईरान के खिलाफ युद्ध? ट्रंप के ताजा ऐलान से मची हलचल