पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में आयोजित नमाज कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मतदाताओं के अधिकार छीनने की साजिश ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के नाम संशोधन के बहाने लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, एसआईआर में लोगों के नाम हटाए गए हैं। इस मुद्दे पर मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता के अधिकारों की रक्षा होगी।
बीजेपी चोरों और गद्दारों की पार्टी है मंच से दहाड़ते हुए सीएम ने केंद्र सरकार को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा, मैं बंगाल के हर धर्म और समुदाय के साथ खड़ी हूं। हम मोदी जी को हमारे अधिकार नहीं छीनने देंगे। आप राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी देते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जो डरते हैं, वो मरते हैं। भाजपा चोरों, गुंडों और गद्दारों की पार्टी है।
बंगाल को निशाना बनाने वाले जहन्नुम में जाएं ममता बनर्जी ने अपने संबोधन के दौरान शायराना अंदाज अपनाते हुए कहा, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जो भी बंगाल को निशाना बनाने की कोशिश करेगा, वह जहन्नुम में जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हटाकर देश की रक्षा करना है।
सांप्रदायिक सद्भाव हमारी पहचान मुख्यमंत्री ने बंगाल की गंगा-जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य हमेशा एकता में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई - सब यहां मिलजुल कर रहते हैं। हम किसी को भी राज्य के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे। अल्लाह बंगाल और भारत को तरक्की दे।
*#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मैं सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक कहना चाहूंगी...आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो… pic.twitter.com/CmiaLMpbPy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: कोहरे की वापसी और बारिश का नया अलर्ट
राम के बिना रमजान नहीं : जयपुर में हिंदुओं ने बरसाए फूल, ईद पर दिखी अनोखी मिसाल
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत सड़क हादसा, गोतस्करी के दावों को पुलिस ने किया खारिज
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन शून्य के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल से मांगी थी मदद, खुद खोला बैट वाला राज
BSNL का बड़ा धमाका: अब 499 रुपये में मिलेगा 3 महीने तक OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन
आईपीएल 2026: सैम करन का बाहर होना राजस्थान रॉयल्स की राह में बड़ा रोड़ा, आकाश चोपड़ा ने बताई अंदर की बात
गाजियाबाद में ISI का खौफनाक जाल: 5 नाबालिगों समेत 9 जासूस गिरफ्तार, अंबानी-अडानी के घर थे निशाने पर
मथुरा: फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में मौत, गौ-तस्करी की अफवाह पर मचा बवाल
क्या खत्म होने वाला है ईरान के खिलाफ युद्ध? ट्रंप के ताजा ऐलान से मची हलचल
सड़क पर गजराज के लिए देवदूत बना शख्स, सूंड उठाकर हाथियों ने कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया