BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार OTT ऐड-ऑन पैक पेश किया है। जो यूजर्स मनोरंजन के शौकीन हैं, उनके लिए यह डील बेहद किफायती साबित हो रही है। अब आप अपने मौजूदा प्लान के साथ ही OTT के लुत्फ उठा सकते हैं।
क्या है खास प्लान? BSNL के इस नए 499 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को पूरे 3 महीने के लिए SonyLIV, JioHotstar और Zee5 का एक्सेस मिल रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि यूजर्स इन ऐप्स का कंटेंट एक साथ दो स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसमें आप अपनी पसंद की फिल्में, वेब सीरीज और लाइव क्रिकेट मैच का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
सिर्फ एक ऐड-ऑन पैक स्पष्ट कर दें कि यह एक ऐड-ऑन पैक है। इसका मतलब है कि इसमें आपको कॉलिंग या डेटा का लाभ अलग से नहीं मिलेगा। अगर आपके पास पहले से कोई एक्टिव BSNL वाई-फाई या रिचार्ज प्लान है, तो आप इसे उसके साथ जोड़कर मनोरंजन की दुनिया में कदम रख सकते हैं।
150 दिनों वाले प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी OTT पैक के अलावा, BSNL अपने 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर भी बंपर ऑफर दे रहा है। 31 मार्च तक इस प्लान को रिचार्ज करने पर यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, नेशनल रोमिंग और डेली 2GB डेटा मिलता है। अब एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ यूजर्स को कुल 328GB डेटा का लाभ मिलेगा।
सस्ता डेटा और नई सर्विस BSNL ने हाल ही में महज 16 रुपये का एक नया डेटा पैक भी पेश किया है, जिसमें 1 दिन के लिए 4GB डेटा मिलता है। यानी सिर्फ 4 रुपये में 1GB डेटा का खर्च। इसके साथ ही, कंपनी ने पूरे भारत में VoWiFi सर्विस भी शुरू कर दी है, जिससे खराब नेटवर्क वाले इलाकों में भी ग्राहक अब क्रिस्टल क्लियर वॉइस कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे।
“3 months. 3 OTT platforms. Unlimited entertainment. Upgrade your BSNL WiFi connection with the ₹499 OTT Add-On Pack and stream cricket, movies & web series anytime.”
— BSNL India (@BSNLCorporate) March 20, 2026
Plan Highlights:
Price : ₹499 OTT Add-On
For 3 months
OTT Apps: JioHotstar, SonyLIV, and ZEE5
Watch on 2… pic.twitter.com/NfS1noX8os
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने खोली राजस्थान रॉयल्स की पोल, क्या रियान पराग की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?
बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश यादव, बोले- एक अकेली लड़ेगी और जीतेगी
ईरान का डार्क प्लान बेनकाब: 4 हजार किमी दूर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर दागीं मिसाइलें
ईद पर सलमान खान का डबल धमाका : पिता सलीम खान के साथ बालकनी में दिखे भाईजान , फैंस हुए गदगद
SRH का नया बाहुबली : 16 गेंदों में 48 रन, जड़े लगातार 5 छक्के
होर्मुज में ईरान की मनमानी पर 25 देशों का फाइनल अल्टीमेटम , दुनिया ने भरी हुंकार
IPL 2026: क्या KKR का ख़िताब जीतने का सपना टूटेगा? अश्विन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
दुख बांटने का अनोखा बिजनेस : मुंबई के बीच पर युवक ले रहा है लोगों के गम सुनने की फीस
IPL 2026: आकाशदीप के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, कौन लेगा धाकड़ गेंदबाज की जगह?
युद्ध के साये में बड़ी राहत: गुरुग्राम में शुरू हुआ भारत का पहला LPG ATM , 2 मिनट में मिलेगा सिलेंडर