मुंबई: सलमान खान को देखे बिना फैंस की ईद पूरी नहीं होती। हर साल की तरह इस बार भी बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी थी कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, लेकिन सलमान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया।
फैंस के लिए खास रहे ये पल इस बार फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। उम्मीद के मुताबिक, सलमान खान शाम को अपनी बालकनी में आए। उन्होंने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। दबंग खान का यह अंदाज देख फैंस खुशी से झूम उठे।
सलीम खान की मौजूदगी ने बढ़ाई खुशी हाल ही में सलमान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान की तबीयत काफी खराब हो गई थी। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, अब वह स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। ईद के मौके पर सलमान अपने पिता को भी बालकनी में साथ लाए, जिसे देखकर फैंस की चिंता दूर हो गई।
सोशल मीडिया पर जताया आभार सलमान खान ने सिर्फ सामने आकर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ईद मुबारक... आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया। पापा घर आ गए हैं, थैंक यू।
परिवार रहा साथ इस खास मौके पर बालकनी में सलमान खान और सलीम खान के अलावा उनकी मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी नजर आए। पूरे परिवार को एक साथ देखकर फैंस के लिए यह ईद यादगार बन गई।
Eid Mubarak, Thank you very much for your blessings, Dad is back home thank you pic.twitter.com/PuaaZWNDHd
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2026
बीजिंग-दिल्ली के बीच फिर भरेगी उड़ान: भारत-चीन संबंधों में जमी बर्फ पिघली
ईरान के हमले से दहला कतर, ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी; बोले- नुकसान भरने में लगेंगे 5 साल
वायरल वीडियो: शादी में दूल्हे का इलेक्ट्रिक अवतार, ड्रेस देख लोगों को याद आया बिजली विभाग
ईद के मौके पर सलमान खान का खास तोहफा: पापा घर वापस आ गए हैं!
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा: नासिक सेक्स स्कैंडल ने हिलाई महायुति सरकार, उपमुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
डेब्यू मैच में दुनिया को दिखाया हुनर, 15 साल की महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश
नागपुर में गूंजी युवाओं की आवाज: उपराष्ट्रपति बोले- मातृभाषा में बोलना कमजोरी नहीं, मौलिकता है
कैमरे के सामने मुस्कुराया और खुद को मार ली गोली; दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
IPL 2026 की तैयारी में RCB का जलवा: टिम डेविड के छक्के से बाल-बाल बचीं फैन, तो जितेश शर्मा ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल