आईपीएल 2026 के आगाज में अब महज 7 दिन बचे हैं। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट से पहले पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने आरआर के स्क्वाड का गहराई से विश्लेषण किया है।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान की बल्लेबाजी लाइनअप इस सीजन बेहद घातक नजर आ रही है। टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। आकाश के अनुसार, इस टीम की रणनीति साफ है—शुरुआत से लेकर अंत तक लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करना।
गेंदबाजी के मोर्चे पर आकाश ने टीम को संतुलित बताया है। नांद्रे बर्गर नई गेंद के साथ घातक हो सकते हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे अलग-अलग फेज में गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। स्पिन विभाग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा के जुड़ने से पिछले सीजन के मुकाबले यह विभाग कहीं ज्यादा अपग्रेड और मजबूत हुआ है।
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, टीम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का चोट के कारण बाहर होना है। ग्रोइन इंजरी के चलते उनका बाहर होना एक बड़ा झटका है। आकाश ने सवाल उठाया है कि अब नंबर-8 पर बल्लेबाजी कौन करेगा? क्या टीम को फिर से वही पुरानी परेशानी झेलनी पड़ेगी? सैम करन की कमी पूरी करना टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में है। संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने पराग पर दांव लगाया है। आकाश का कहना है कि यह पराग के लिए खुद को एक सफल कप्तान के रूप में साबित करने का सुनहरा मौका है। वहीं, टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर ऑरेंज कैप की रेस में बने रहने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहली ट्रॉफी जीतने वाली राजस्थान अब 18 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्या रियान पराग की नई ब्रिगेड टीम को दोबारा चैंपियन बना पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
#RR - how far can they go this season? #IPL #aakashvani #rajasthanroyals #Cricket pic.twitter.com/jTYspFhJow
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 21, 2026
धुरंधर 2 की सफलता के बाद चर्चा में आया खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच, वायरल इंटरव्यू में किया ये दावा
IPL 2026: ढाई महीने में देना है 120% , कोहली का टीममेट्स को जीत का गुरुमंत्र
मार्च में मानसून जैसा मिजाज: बेमौसम बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित
ईरान के खिलाफ जंग में फंसा अमेरिका, मेजर जनरल जीडी बख्शी ने ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी
पानी नहीं, अब आवाज से बुझेगी आग! छात्रों के इस आविष्कार ने मचाई खलबली
बिहार में फिर लौटेगा आंधी-तूफान का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया दो दिनों का अलर्ट
हिमाचल बजट 2026: गरीबों के लिए सुखी परिवार योजना का ऐलान, फ्री बिजली और पेंशन का मिलेगा लाभ
अमेरिका से हमले का डर, तो भारत बने निशाना: पाक पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी
बंगाल को टारगेट करने वालों को जहन्नुम... , रेड रोड पर ममता की दहाड़ और शायरी से हुआ जोरदार प्रहार
एक टिकट में दो शो: धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग पर लड़ाई देख रहे फैंस के बीच पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाता दिखा शख्स