बेंगलुरु: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले सीजन आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। अब बारी उस खिताब को डिफेंड करने की है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का पहला ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ, जहां विराट कोहली अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नजर आए।
स्विच ऑन मोड में रहने की सलाह टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक खास बैठक की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्विच ऑन रहने का आग्रह करते हुए कहा कि अब उनके पास समय बर्बाद करने का कोई मौका नहीं है। कोहली ने स्पष्ट किया कि खिताब जीतना एक चुनौती है, लेकिन उसे बरकरार रखना और भी मुश्किल।
अगले ढाई महीने 120 प्रतिशत का संकल्प विराट ने टीम को जोश भरते हुए कहा, हमने पिछले कुछ सालों में जो कड़ी मेहनत की, उसका नतीजा पिछले सीजन मिला। लेकिन अब रास्ता और कठिन होगा क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी चुनौती देंगी। हमें अगले ढाई महीने अपना 120 प्रतिशत देना है। अभ्यास सत्र का एक मिनट भी व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।
टीम में नए चेहरों का स्वागत इस सीजन आरसीबी ने अपनी टीम में वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जोर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल और सात्विक देसवाल जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि नीलामी के जरिए टीम पहले से अधिक संतुलित और मजबूत हुई है।
खिताब की रक्षा करना असली चुनौती कोच एंडी फ्लावर ने आगे कहा, इस साल परिस्थितियां अलग होंगी क्योंकि अब हम डिफेंडिंग चैंपियन हैं। पिछला सीजन इतिहास बन चुका है, अब हमारे सामने नई चुनौती है। हम यहां सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि एक बार फिर खिताब जीतने आए हैं।
सीजन का धमाकेदार आगाज आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। पहले मैच में उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। विराट और पूरी आरसीबी टीम एक बार फिर उसी जज्बे के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है, जिसने उन्हें पिछले साल चैंपियन बनाया था। प्रशंसकों को उम्मीद है कि कोहली की यह पेप टॉक टीम को एक बार फिर से ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
𝑫𝒂𝒚 1️⃣. 𝑾𝒐𝒓𝒌 𝒎𝒐𝒅𝒆 🔛. ❤️🔥
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
Head Coach Andy Flower’s welcome to the new members of the squad, and Virat’s pep talk in the first practice session of #IPL2026 at ನಮ್ಮ Chinnaswamy. 👊
Watch more on @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. 🎥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/ee8mPnIgWb
दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में मौत का तांडव : 200 किलो सोडियम बना काल, 10 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
ईद का उल्लास: कहीं बरसे फूल, तो कहीं दिखी भाईचारे की मिसाल, देशभर में धूमधाम से मनाया गया त्योहार
धाकड़ से धुरंधर बने धामी: राजनाथ सिंह बोले- अब सियासी छक्के मारने की बारी
अमेरिका से हमले का डर, तो भारत बने निशाना: पाक पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी
कौन थे फरसा वाले बाबा ? जिनकी मौत ने मथुरा में भड़काई हिंसा
असम के रण में ममता का मास्टरस्ट्रोक , 17 उम्मीदवारों के साथ TMC की धमाकेदार एंट्री
शंकराचार्य का सनसनीखेज दावा: क्या RSS पदाधिकारी ने मुस्लिम मंच के जरिए करवाई 10 लाख शादियां ?
पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI की सुस्त रफ्तार पर उठे सवाल, मामा से 1 घंटे तक हुई पूछताछ
गाजियाबाद में ISI का खौफनाक जाल: 5 नाबालिगों समेत 9 जासूस गिरफ्तार, अंबानी-अडानी के घर थे निशाने पर
दिल्ली-मुंबई पर बम गिराने की धमकी: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान