दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर और ठंडी हवाओं ने लोगों को हैरान कर दिया। आलम यह रहा कि लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े और कंबल बाहर निकालने पड़ गए।
तापमान में भारी गिरावट दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को यह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। अचानक बढ़ी इस ठंड ने कूलर और एसी के इस्तेमाल पर ब्रेक लगा दिया है।
फरीदाबाद में विजिबिलिटी जीरो फरीदाबाद में कोहरे का असर सबसे ज्यादा दिखा। सुबह के समय कुछ इलाकों में दृश्यता (Visibility) घटकर मात्र 10 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडक बनी रह सकती है।
पांच महीने बाद मिली स्वच्छ हवा हालिया बारिश ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 94 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। लगभग पांच महीने बाद दिल्ली के लोगों को इतनी साफ हवा नसीब हुई है। गौरतलब है कि इस मार्च महीने में अब तक 16.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो 2023 के बाद अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
सोमवार को फिर बारिश के आसार मौसम विभाग ने राहत के साथ चेतावनी भी जारी की है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार यानी 24 मार्च को दिल्ली-NCR में फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
27 मार्च से बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग की मानें तो 26 मार्च के बाद स्थितियां बदलेंगी। 27 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल, देश के कई हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड का यह मिला-जुला असर बना रहेगा।
*VIDEO | Delhi: People gather in large numbers at the iconic Jama Masjid to offer namaz on the occasion of Eid-ul-Fitr.#Eid2026 #Delhi #JamaMasjid
— Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GZPyXTB2OZ
युद्ध के साये में बड़ी राहत: गुरुग्राम में शुरू हुआ भारत का पहला LPG ATM , 2 मिनट में मिलेगा सिलेंडर
बंगाल का सियासी पारा: ईद पर ममता का भाजपा हटाओ मंत्र, तो कालीघाट में सुवेंदु ने मांगी शक्ति
‘मेरे घर पर दो लड़कियां...’: प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक ऑन रह गया और फंस गए ड्वेन ब्रावो!
हैदराबाद एयरपोर्ट देख दंग रह गया पाकिस्तानी शख्स, दुबई से की तुलना तो इंटरनेट पर मचा बवाल
ढाबा-होटल मालिकों के लिए बड़ी राहत: अब मिलेगा 50% अधिक कमर्शियल गैस कोटा, सरकार ने जारी किए नए नियम
क्या यश दयाल को RCB ने निकाला? ट्रेनिंग कैंप से गायब खिलाड़ी पर मंडराया IPL 2026 से बाहर होने का खतरा
उत्तम नगर तनाव: सपा सांसद ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग, ईद से पहले सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर
अगर ईरान से इतना प्यार है, तो वहां चले जाओ : सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बयान पर घिरे पाकिस्तान के शिया मौलाना
अर्श से फर्श पर गांधी परिवार का घमंड: निशिकांत दुबे ने दिलाई इमरजेंसी के काले अध्यायों की याद
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग