संसद से लेकर सार्वजनिक मंचों तक भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर में लगाई गई इमरजेंसी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए 21 मार्च, 1977 का जिक्र किया। यह वह दिन था जब देश से इमरजेंसी (आपातकाल) हटाई गई थी। दुबे ने इसे इंदिरा गांधी की दमनकारी नीतियों और नागरिक अधिकारों के अंत का काल बताया।
सांसद ने याद दिलाया कि 20 मार्च, 1977 को भारत की जनता ने वोट के जरिए गांधी परिवार के अहंकार को अर्श से फर्श पर ला पटका था। इस दौरान इंदिरा गांधी खुद अपना चुनाव हार गई थीं। दुबे के अनुसार, यह कांग्रेस के दमनकारी शासन के खिलाफ जनता का सबसे बड़ा आक्रोश था।
निशिकांत दुबे ने इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों की फेहरिस्त गिनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं:
सांसद ने यह भी रेखांकित किया कि कैसे 42वें संविधान संशोधन के जरिए लोकसभा का कार्यकाल 6 साल तक बढ़ा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कानून से ऊपर रखने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को पूरी तरह से बदलने का प्रयास किया गया था।
इमरजेंसी पर अपनी इस सीरीज कांग्रेस का काला अध्याय के माध्यम से दुबे ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश की मौजूदा समस्याओं के पीछे नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही है। वे लगातार इस मुद्दे को उठाकर कांग्रेस के पुराने इतिहास को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस का काला अध्याय
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 21, 2026
5. आज ही 21 मार्च 1977 को इंदिरा गांधी जी के दमनकारी नीतियों,लोकतंत्र की हत्या तथा नागरिक अधिकार के ख़ात्मे का आपातकाल हटाया गया ।20 मार्च 1977 को जनता ने गॉंधी परिवार के अहंकार को अर्श से फर्श पर पहुंचाया,इंदिरा गांधी जी खुद का चुनाव हार गईं ।आपातकाल में… pic.twitter.com/bsWnEPAL3h
ईरान के खिलाफ जंग में फंसा अमेरिका, मेजर जनरल जीडी बख्शी ने ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी
वायरल वीडियो: इस कैफे का दरवाजा खोलने के लिए पासवर्ड नहीं, चाहिए सिर्फ एक प्यारी सी मुस्कान
ईद-उल-फितर: मुंबई में नमाजियों का सैलाब, भाईचारे का संदेश लेकर आई खुशियां
रूह कंपा देने वाली लूट: ट्रक पलटा तो मदद भूल कोल्ड ड्रिंक लूटने में भिड़ी भीड़, तड़पता रहा ड्राइवर
ईद पर सियासी हुंकार : ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- हक की लड़ाई जारी रहेगी
अपराधियों की अब खैर नहीं: फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का कड़ा रुख
मथुरा: फरसा बाबा की संदिग्ध मौत से दहला हाईवे, गुस्साई भीड़ का पथराव और योगी सरकार की सख्त कार्रवाई
कोच हटाओ, समस्या खत्म : गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट के टॉक्सिक सच का किया पर्दाफाश
पैन कार्ड बनवाने का नियम बदलने वाला है: 31 मार्च तक निपटा लें काम, वरना होगी परेशानी
ईरान के हमले से दहला कतर, ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी; बोले- नुकसान भरने में लगेंगे 5 साल