प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक बच्चे को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, शुक्रवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक नन्हे दोस्त के साथ।
यह तस्वीर देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि पीएम मोदी की गोद में मुस्कुराता हुआ यह मासूम बच्चा आखिर कौन है?
कौन है यह ‘नन्हा दोस्त’? पीएम मोदी की गोद में नजर आ रहा यह बच्चा मलयालम अभिनेता और भाजपा नेता कृष्णाकुमार की बेटी दीया का बेटा ‘ओमी’ है। हाल ही में कृष्णाकुमार अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने उनके आधिकारिक आवास पहुंचे थे।
परिवार के साथ खास मुलाकात इस मुलाकात में कृष्णाकुमार के साथ उनकी पत्नी सिंधु कृष्णा, उनकी बेटियां (अहाना, दीया, ईशाना और हंसिका) और दीया के पति अश्विन भी मौजूद थे। कृष्णाकुमार का परिवार केरल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में काफी सक्रिय है और अहाना कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।
‘सादगी और महानता का संगम’ अभिनेत्री अहाना कृष्णा ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का स्नेह और व्यक्तिगत जुड़ाव देखकर हम विस्मित थे। बातचीत के दौरान हम यह भूल गए थे कि हम दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक के सामने बैठे हैं। यह सादगी और महानता का दुर्लभ उदाहरण था।
‘सपने के सच होने जैसा पल’ दीया ने अपने बेटे ओमी की तस्वीर साझा करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। वहीं, अभिनेता कृष्णाकुमार ने पीएम मोदी को कर्म योगी बताते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने इस मुलाकात को दिव्य करार दिया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
निजी मुलाकात ने जीता दिल यह कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निजी मुलाकात थी। तस्वीरों में पीएम मोदी का बच्चों के प्रति सरल और मिलनसार स्वभाव साफ झलक रहा है। इस परिवार के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा पल था, जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।
ദൈവീകം ഈ ബന്ധം...
— Actor Krishnakumar (@actorkkofficial) March 21, 2026
ലോകനേതാക്കൾ പോലും ആദരവോടെ ഉറ്റുനോക്കുന്ന ഭാരതത്തിന്റെ പ്രിയ പ്രധാനമന്ത്രി ശ്രീ നരേന്ദ്ര മോദിജിയെ കുടുംബസമേതം നേരിൽ കാണാൻ സാധിച്ചതും അദ്ദേഹവുമായി സമയം ചെലവഴിക്കാൻ സാധിച്ചതും പുണ്യമായി കരുതുന്നു.
ഭാരതത്തിന്റെ ഈ കർമ്മയോഗിക്ക് സർവ്വേശ്വരൻ ദീർഘായുസ്സും ആരോഗ്യവും… pic.twitter.com/fP1vdHnXsM
बंगाल को टारगेट करने वालों को जहन्नुम... , रेड रोड पर ममता की दहाड़ और शायरी से हुआ जोरदार प्रहार
क्या बिल गेट्स का खतरनाक प्रयोग है भारत में हो रही बारिश? जानें वायरल दावों का पूरा सच!
बंगाल का सियासी पारा: ईद पर ममता का भाजपा हटाओ मंत्र, तो कालीघाट में सुवेंदु ने मांगी शक्ति
महाराष्ट्र में बाबा कांड से सियासी भूचाल: महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में मौत का तांडव : 200 किलो सोडियम बना काल, 10 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
हिमाचल बजट 2026: दूध के दाम में बंपर उछाल, कांगड़ा में बनेगी एयरोसिटी; जानिए बड़ी बातें
वरमाला या दही-हांडी? स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने शुरू किया अनोखा खेल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग
अपराधियों की अब खैर नहीं: फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का कड़ा रुख
अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर: भारत गैस की नई सर्विस से मिनटों में मिलेगा रिफिल