नवादा: बिहार में एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया गया है। बिहार एसटीएफ (STF) और नवादा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई (PLFI) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन रजौली थाना क्षेत्र में चलाया गया।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने जाल बिछाया और छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है।
हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से ज्यादा शक्तिशाली विस्फोटक शामिल हैं। इसके अलावा 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर भी जब्त किया गया है।
बड़ी वारदात की फिराक में थे नक्सली बरामदगी के बाद पुलिस का मानना है कि ये नक्सली किसी बड़ी हमले की योजना बना रहे थे। 40 किलो विस्फोटक का मिलना यह दर्शाता है कि वे किसी बड़े सार्वजनिक प्रतिष्ठान या सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में थे। फिलहाल, पुलिस इन दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
प्रशासन की सख्त चेतावनी रजौली थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के हौसले पस्त करने के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
*BREAKING: बिहार STF और नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार हुए. रजौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी के दौरान 2 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, 40 किलो से ज्यादा विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद किए गए.#Bihar #STF #Naxal #Police #prabhatkhabar @bihar_police @nawadapolice pic.twitter.com/3iokSFOR15
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 21, 2026
ईरान की मिसाइल से दहला इजराइल: डिमोना में ढही इमारत, क्या परमाणु ठिकाना था निशाना?
धुरंधर 2 की सफलता के बाद चर्चा में आया खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच, वायरल इंटरव्यू में किया ये दावा
हैदराबाद एयरपोर्ट देख दंग रह गया पाकिस्तानी शख्स, दुबई से की तुलना तो इंटरनेट पर मचा बवाल
क्या बिल गेट्स का खतरनाक प्रयोग है भारत में हो रही बारिश? जानें वायरल दावों का पूरा सच!
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग
कौन थे फरसा वाले बाबा ? गौ-रक्षक की दर्दनाक मौत के बाद मथुरा में मचा बवाल
डिफेंडिंग चैंपियन का मिशन-2026: विराट कोहली ने RCB को दिया जीत का मंत्र, कहा- अब सफर और कठिन होगा
BSNL का बड़ा धमाका: अब 499 रुपये में मिलेगा 3 महीने तक OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन
ईरान पर हमले के लिए भारत का बेस मांगेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने खोली दावों की पोल
IPL 2026: आकाशदीप के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, कौन लेगा धाकड़ गेंदबाज की जगह?