इंटरनेशनल डेस्क: ईरान द्वारा किए गए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल हमलों ने इजराइल में हड़कंप मचा दिया है। शनिवार को दक्षिणी इजराइल के डिमोना शहर में एक इमारत ढह गई, जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत-बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
मलबे ने मचाई तबाही इजराइल की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अनुसार, यह इमारत सीधे मिसाइल लगने से नहीं, बल्कि हवा में इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइल के मलबे के गिरने से ढही। हालांकि, कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स में क्लस्टर म्यूनिशन के इस्तेमाल की भी चर्चा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अभी भी जांच में जुटी हैं।
आधी रात को पांचवीं बार सायरन यह हमला ईरान के उस मिसाइल अभियान का हिस्सा है जो लगातार जारी है। आधी रात के बाद डिमोना में यह पांचवीं बार सायरन बजा। जैसे ही चेतावनी जारी हुई, लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों (बंकरों) की ओर भागे। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश मिसाइलों को आयरन डोम और अन्य रक्षा प्रणालियों ने हवा में ही नष्ट कर दिया था, लेकिन कुछ मलबों ने जमीनी स्तर पर तबाही मचाई।
उत्तरी मोर्चे पर भी बढ़ा तनाव इजराइल के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। दक्षिण में ईरान के हमलों के साथ ही उत्तर में हिजबुल्लाह ने भी हमला बोल दिया है। लेबनान से दागे गए रॉकेटों के कारण वेस्टर्न गैलिली और नाहरिया क्षेत्र में भी गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे पूरे देश में तनाव चरम पर है।
डिमोना की संवेदनशीलता और परमाणु डर डिमोना इजराइल का सबसे रणनीतिक और संवेदनशील शहर माना जाता है। यहाँ शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर स्थित है, जिसे इजराइल के परमाणु कार्यक्रम का केंद्र माना जाता है। हालांकि इजराइल ने अपने परमाणु हथियारों को लेकर हमेशा न्यूक्लियर एम्बिग्युटी की नीति अपनाई है, लेकिन इस शहर पर हमला होना एक बड़ा संकेत है। यह केंद्र देश की सुरक्षा के सबसे अभेद्य घेरे में आता है।
मध्य पूर्व में गहराता संकट हमलों के बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस घटना ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को एक खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। फिलहाल इजराइल की सैन्य तैयारी और ईरानी हमलों की तीव्रता यह दर्शाती है कि आने वाले समय में क्षेत्र में स्थिरता लौटने के आसार कम हैं। स्थिति पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं।
🔴 #LATEST — Footage of an Iranian ballistic missile slamming into the ground in the southern Israeli city of Dimona pic.twitter.com/phIIi1u9Tb
— Türkiye Today (@turkiyetodaycom) March 21, 2026
लकड़ी का रॉकेट स्टोव : महंगाई के दौर में देसी जुगाड़ का नया कमाल
गजब बेइज्जती है भाई! वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन का वायरल वीडियो देख फैंस हैरान
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा: नासिक सेक्स स्कैंडल ने हिलाई महायुति सरकार, उपमुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
IPL 2026: प्रैक्टिस छोड़ रिंकू सिंह ने क्यों लिया ब्रेक? वीडियो कॉल ने मचाई हलचल!
ईद की खुशियों के बीच वारिस पठान का केंद्र पर निशाना, बोले- युद्ध ने बढ़ाई देश में महंगाई
जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का दिखा देसी स्वैग, भतीजी की शादी में जमकर लगाए ठुमके
परमाणु शहर डिमोना पर ईरान का हमला: मिसाइल गिरने से 20 घायल, इजरायल में हड़कंप
कोच हटाओ, समस्या खत्म : गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट के टॉक्सिक सच का किया पर्दाफाश
बेंगलुरु की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी का पागलपन : एमजी रोड पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
गौ-तस्करों ने कुचला फरसा वाले बाबा को: मथुरा में बवाल, पुलिस पर पथराव