खुशियों के दिन मातम का साया
पवित्र शहर जेरूसलम से आई खबरों ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर, जब दुनिया खुशियां मना रही थी, ईरान ने जेरूसलम को निशाना बनाया। एक घातक मिसाइल दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक अल-अक्सा मस्जिद से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर गिरी। इस हमले ने त्योहार की रौनक को अचानक खौफ और मातम में बदल दिया।
60 साल में पहली बार रुकी नमाज
हमले के बाद सुरक्षा कारणों से अल-अक्सा मस्जिद के मुख्य द्वारों पर ताले लगा दिए गए। इतिहास में करीब 60 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईद के मौके पर मुसलमानों को मस्जिद के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सैकड़ों जायरीन मस्जिद के बाहर सड़कों पर नमाज पढ़ने को मजबूर हुए। लोगों की आंखों में आंसू और चेहरे पर डर पसरा हुआ था।
इजरायल का ईरान पर तीखा हमला
इजरायल ने इस हमले की पुष्टि करते हुए ईरान पर कड़ा प्रहार किया है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमला उस स्थल के पास हुआ जो मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों, तीनों के लिए समान रूप से पवित्र है।
इजरायल ने सीधे तौर पर ईरान के धार्मिक शासन (मुल्ला शासन) को आड़े हाथों लिया है। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि जो शासन खुद को इस्लाम का रक्षक बताता है, उसी के रॉकेट पवित्र स्थलों पर गिर रहे हैं। यह घटना ईरान के उस कथित धार्मिक मुखौटे को उतारने के लिए काफी है।
मिडल ईस्ट में बढ़ता तनाव
इस हमले ने मिडल ईस्ट के संवेदनशील हालातों को और अधिक विस्फोटक बना दिया है। ईरान के इस कदम ने न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी चोट पहुंचाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या ईरान का यह कृत्य मुस्लिम जगत में उसकी विश्वसनीयता को हमेशा के लिए खत्म कर देगा? शांति की उम्मीदें फिलहाल धुंधली होती दिख रही हैं।
An Iranian missile struck Jerusalem during Eid al-Fitr, a few hundred meters from the holiest sites for Muslims, Christians and Jews.
— Israel Foreign Ministry (@IsraelMFA) March 21, 2026
This is the true face of the Mullahs’ so called ‘religious’ regime. pic.twitter.com/m6gG03ZrqR
बिहार: नवादा में दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, PLFI के दो नक्सली 40 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
बंगाल का सियासी पारा: ईद पर ममता का भाजपा हटाओ मंत्र, तो कालीघाट में सुवेंदु ने मांगी शक्ति
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश
क्या खत्म होने वाला है ईरान के खिलाफ युद्ध? ट्रंप के ताजा ऐलान से मची हलचल
पेंटागन की नींद हराम: ईरान के हमले से सहमा अमेरिका, ट्रंप बोले- अब खत्म करेंगे युद्ध
IPL 2026: रामलला के दरबार में झुका लखनऊ सुपरजायंट्स का सिर, ऋषभ पंत ने मांगी जीत की दुआ
IPL 2026: ये हैं वो 3 धुरंधर भारतीय कप्तान, जो अपनी टीम को बना सकते हैं चैंपियन
हिमाचल बजट 2026: गरीबों के लिए सुखी परिवार योजना का ऐलान, फ्री बिजली और पेंशन का मिलेगा लाभ
ईद-उल-फितर: मुंबई में नमाजियों का सैलाब, भाईचारे का संदेश लेकर आई खुशियां
सिरमटोली सरना स्थल पर गूंजे जयकारे: CM हेमंत सोरेन ने पत्नी संग की पूजा, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश