रांची: झारखंड के सबसे बड़े प्रकृति पर्व सरहुल की धूम राजधानी में देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सिरमटोली स्थित मुख्य सरना स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और प्रकृति के संरक्षण की कामना की।
प्रकृति और मानव का अटूट रिश्ता पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को सरहुल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरहुल सिर्फ एक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे सामंजस्य का प्रतीक है। सीएम ने जोर देकर कहा कि जल, जंगल और जमीन के संतुलन के बिना समृद्ध भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।
विशेष न्योते पर पहुंचे सीएम सिरमटोली पहुंचने से पूर्व, रांची केंद्रीय सरना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। समिति ने उन्हें इस पावन अवसर पर पूजा में सम्मिलित होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिसे स्वीकार कर मुख्यमंत्री सपरिवार सरना स्थल पहुंचे।
बाबूलाल मरांडी ने भी दी शुभकामनाएं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में सरहुल को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें धरती, जल और जंगल के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है।
उत्सव के बीच यातायात नियमों की अनदेखी एक ओर जहां पूरा शहर सरहुल के उल्लास में डूबा था, वहीं दूसरी ओर उत्सव के दौरान यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। शहर में लागू नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन बेरोकटोक जारी रहा, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्या है सरहुल का महत्व? सरहुल मुख्य रूप से सूर्य और धरती के मिलन का उत्सव माना जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन साल के वृक्षों की पूजा की जाती है और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।
*सरहुल के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं का अद्भुत संगम है, जो हमें धरती, जल, जंगल और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 21, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि सरहुल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर… pic.twitter.com/gNpVqtkOta
गौ-तस्करों ने कुचला फरसा वाले बाबा को: मथुरा में बवाल, पुलिस पर पथराव
अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर: भारत गैस की नई सर्विस से मिनटों में मिलेगा रिफिल
एक टिकट में दो शो: धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग पर लड़ाई देख रहे फैंस के बीच पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाता दिखा शख्स
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही चला बुलडोजर: गाजियाबाद में तोड़ा गया भगवान परशुराम का मंदिर, नाले में गिरी प्रतिमा
धुरंधर 2 पर भड़के वारिस पठान: फिल्म को बताया नफरत का प्रोपेगेंडा , बैन की मांग
ईद की खुशियों के बीच वारिस पठान का केंद्र पर निशाना, बोले- युद्ध ने बढ़ाई देश में महंगाई
धुरंधर 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग देख दंग रह गईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म को बताया मास्टरपीस
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
राज्यसभा चुनाव में दगाबाजी : बिहार का महागठबंधन खामोश क्यों, ओडिशा से क्या सीखे आरजेडी-कांग्रेस?
स्टंप के परखच्चे उड़ाते रवींद्र जडेजा: 37 की उम्र में भी सर का फील्डिंग में कोई सानी नहीं