एलपीजी की स्थिति सामान्य, पैनिक बुकिंग में कमी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरों के पास स्टॉक खत्म होने की कोई सूचना नहीं है। घबराहट में की गई बुकिंग (पैनिक बुकिंग) में भारी कमी देखी गई है और अब डिलीवरी प्रक्रिया सुचारू है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जहां संभव हो, वे पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का उपयोग करें। मंत्रालय ने इस दिशा में राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 7,500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट हुए हैं। सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है।
कमर्शियल गैस की पर्याप्त आपूर्ति कमर्शियल श्रेणी में गैस की कमी को दूर करने के लिए 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले एक हफ्ते में देश भर में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी वितरित की गई है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी राज्यों में पर्याप्त भंडार मौजूद है।
पेट्रोल की कीमतों पर सरकारी स्टैंड पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सामान्य पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। सुजाता शर्मा ने बताया कि बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल श्रेणी में हुई है। यह कुल पेट्रोल बिक्री का मात्र 2 से 4 प्रतिशत ही है, इसलिए आम जनता पर इसका कोई बड़ा असर नहीं है।
रिफाइनरियां और कच्चे तेल का स्टॉक देश की सभी रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं। घरेलू स्तर पर एलपीजी का उत्पादन अब 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि कच्चे तेल (क्रूड) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिटेल आउटलेट्स पर कहीं भी ईंधन की कमी (ड्राई आउट) की स्थिति नहीं है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
#WATCH | Delhi: On increase in the price of premium petrol, Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, The increase you are talking about, there has been no price increase in normal petrol. There has been some increase… pic.twitter.com/GKYrZQdOr1
— ANI (@ANI) March 20, 2026
ममता बनर्जी की 10 महा-प्रतिज्ञाएं : लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, युवाओं और किसानों पर बड़ा दांव
अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी WhatsApp पर बात: प्राइवेसी के लिए मेटा ला रहा है बड़ा बदलाव
राहुल गांधी को टपोरी कहना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अलका लांबा ने दी स्मृति ईरानी जैसी दुर्गति की चेतावनी
हाथी से पंगा पड़ा भारी: गैंडे को मिली ऐसी धूल, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!
केरल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कन्नूर विवाद पर लगा पूर्णविराम
धुरंधर: द रिवेंज की ऐतिहासिक सफलता पर छलके आदित्य धर के आंसू, यामी गौतम भी हुईं इमोशनल
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: ईरान में अब उतरेगी अमेरिकी सेना, क्या ट्रंप के लिए यह डेथ ट्रैप साबित होगा?
गैस सिलेंडर खत्म होने का डर या हकीकत? मोदी सरकार ने एलपीजी और पीएनजी पर जारी किया बड़ा बयान
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत: अब ₹10 लाख तक का क्लेम करना हुआ आसान, जानें नई प्रक्रिया
चुनाव से पहले 50 अफसरों के तबादले पर ममता का रण , चुनाव आयोग पर साधा तीखा निशाना