पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने अपना बहुप्रतिक्षित घोषणापत्र इस्तहार 2026 जारी कर दिया है। 88 पन्नों के इस विजन डॉक्यूमेंट में ममता बनर्जी ने 10 बड़ी प्रतिज्ञाएं की हैं, जिनका मुख्य केंद्र महिलाएं, युवा, किसान और बुनियादी ढांचा है।
ममता बनर्जी ने अपनी सबसे लोकप्रिय योजना लक्ष्मी भंडार में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। इसके तहत मासिक सहायता राशि में सीधे 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बेरोजगार युवाओं के लिए बांग्लार युवा-साथी योजना के तहत 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा बरकरार रखा गया है। वहीं, राज्य के कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए ममता बनर्जी ने 30,000 करोड़ रुपये के विशेष कृषि बजट का ऐलान किया है। यह राशि सीधे तौर पर किसानों और भूमिहीन खेतिहरों के उत्थान पर खर्च की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए राज्य के हर ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में साल भर दुआरे चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही, बांग्लार शिक्षा-प्रांगण के जरिए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रशासन को आम जनमानस के और करीब लाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के पुनर्गठन की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत पश्चिम बंगाल में 7 नए जिलों का गठन किया जाएगा और नगरपालिकाओं की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके।
घोषणापत्र में हर परिवार को पक्का मकान और शुद्ध पेयजल कनेक्शन देने का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा, ममता बनर्जी ने बंगाल को एक ग्लोबल ट्रेड सेंटर के रूप में विकसित करने का विजन साझा किया है। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पेंशन योजना का दायरा बढ़ाने का भी वादा किया गया है।
पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ इस घोषणापत्र को जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ये प्रतिज्ञाएं अगले 5 वर्षों के सुशासन का आधार स्तंभ होंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इन लोकलुभावन वादों पर किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee tweets, Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General category beneficiaries (₹18,000 annually) and ₹1,700 for SC/ST beneficiaries (₹20,400… pic.twitter.com/DGDiEOtsc8
— ANI (@ANI) March 20, 2026
WWE में बड़ा उलटफेर: 287 दिनों बाद खत्म हुई जेक्सन ड्रेक की बादशाहत, एरॉन राउर्क बने नए चैंपियन
सहारा रिफंड पोर्टल फिर सक्रिय: बिहार के 18.75 लाख निवेशकों के लिए उम्मीद की किरण
धुरंधर 2 में अतीक अहमद का साया: सपा नेता एस.टी. हसन ने फिल्म को बताया नफरत का जरिया
टीम इंडिया में मराठी खिलाड़ियों की कमी पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, शिवाजी पार्क से गरमाई सियासत
रील के लिए हद पार! बेंगलुरु में बेटी ने बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर बनाया पार्सल
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की घेराबंदी: दुनिया के बड़े देशों ने दी चेतावनी, सुरक्षित रास्ते के लिए एकजुट
ममता का बंगाल दांव : महिलाओं-युवाओं को साधने के लिए टीएमसी का 10 सूत्रीय संकल्प
शुभाशीष चक्रवर्ती का वायरल वीडियो: क्या टीएमसी ने बंगाल में वोटिंग राइट्स पर बोला हमला?
हार का गम भुलाकर न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, साउथ अफ्रीका को रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा
नंदीग्राम का महासंग्राम: क्या ममता बनर्जी की पवित्र चाल बिगाड़ पाएगी सुवेंदु अधिकारी का खेल?