सहारा समूह की सहकारी समितियों में वर्षों से फंसी निवेशकों की गाढ़ी कमाई अब वापस मिलने की राह आसान हो गई है। सहकारिता मंत्रालय ने सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल को फिर से सक्रिय कर दिया है, जिससे उन निवेशकों को बड़ी राहत मिली है जिनके आवेदन किसी तकनीकी कमी या भुगतान विफलता के कारण अटक गए थे।
मंत्रालय के अनुसार, अब निवेशक पोर्टल के माध्यम से अपने दावों का री-सबमिशन (पुनः जमा) कर सकते हैं। फिलहाल 10 लाख रुपये तक के दावों को स्वीकार किया जा रहा है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि आवेदन सही पाए जाने पर 45 कार्य दिवसों के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
बिहार में सहारा के निवेशकों की संख्या काफी अधिक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के करीब 18.75 लाख निवेशकों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है, जिनका कुल दावा 10,154 करोड़ रुपये से अधिक का है। अब तक लगभग 1,892.89 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी 15.73 लाख निवेशक अपने भुगतान की प्रतीक्षा में हैं।
सहारा का एक प्रमुख केंद्र रहे मुजफ्फरपुर में स्थिति चुनौतीपूर्ण है। यहां करीब 3 लाख से अधिक निवेशकों के 400 से 500 करोड़ रुपये सहकारी समितियों में फंसे हुए हैं। अधिकांश आवेदन यहां डिफिशिएंसी (कमी) के कारण लंबित थे। फिलहाल, प्रशासन ने 50 हजार रुपये तक के दावों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्णय लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी रिफंड प्रक्रिया की समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दिया है। इससे निवेशकों को अपने दस्तावेजों में सुधार करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरी रिफंड प्रक्रिया केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। यह कदम लाखों परिवारों के लिए आर्थिक संकट से उबरने का एक बड़ा जरिया साबित हो सकता है।
*सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसे निवेशकों के लिए राहत की नई राह खुल चुकी है।
— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) March 20, 2026
CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से अब निवेशक आसानी और पारदर्शिता के साथ अपने दावों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सहकार की यह पहल सुनिश्चित करती है कि हर पात्र निवेशक को उसका हक समयबद्ध तरीके से… pic.twitter.com/OCsiVVtP6i
रिपोर्टिंग के दौरान बाल-बाल बचे पत्रकार, कैमरे में कैद हुआ मिसाइल हमले का खौफनाक मंजर
धुरंधर 2 में पकड़ी गई बड़ी चूक, क्या डायरेक्टर से हुई ऐतिहासिक गलती?
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज? विदेश मंत्रालय ने खोली फर्जी दावों की पोल
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
शादी के अगले दिन ही नेट प्रैक्टिस! अर्जुन तेंदुलकर की इस सनक को देख दंग रह गए ऋषभ पंत
IPL 2026: रियान पराग का मास्टरप्लान , युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही दिन में तीन बड़े झटके, टीम की कमर टूटी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
केरल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कन्नूर विवाद पर लगा पूर्णविराम
पालम अग्निकांड: केजरीवाल का बड़ा आरोप- दमकल की सीढ़ियां खराब , शोक सभा में आप नेताओं पर हमला