दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाकर न केवल उसके गहने लूटे, बल्कि विरोध करने पर पिस्तौल की बट से हमला कर उसे घायल भी कर दिया।
क्या है पूरा मामला? जगतपुरी निवासी कनिका मेहता अपनी बेटी को स्कूल बस में बिठाने के लिए विजय चौक स्थित बस स्टॉप गई थीं। सुबह करीब 7:15 बजे, जब वह बेटी को छोड़कर वापस अपनी स्कूटी के पास लौटीं, तभी घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार थे और हेलमेट पहने हुए थे।
विरोध करने पर बौखलाए बदमाश बदमाशों ने हथियार के दम पर कनिका को डराने की कोशिश की और उनके गहने छीनने लगे। कनिका ने शुरुआत में हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर विरोध करने की कोशिश की। महिला की हिम्मत को देख बदमाश बौखला गए और उनमें से एक ने अपनी पिस्तौल निकालकर कनिका के सिर पर जोर से प्रहार किया।
मौके से हुए फरार हमले से कनिका दर्द से कराह उठीं और लहूलुहान हो गईं। उनकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उनके हाथ से सोने का कंगन झपट लिया और तेजी से अपनी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस की कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कनिका को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Watch: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल बस तक बेटी को छोड़ने गई एक महिला पर चार बदमाशों ने हमला कर सोने का कंगन लूट लिया और फरार हो गए।#Delhi #Crime pic.twitter.com/b9rHYv5WI7
— Hindustan (@Live_Hindustan) March 18, 2026
शादी वाले तंज पर देवेगौड़ा का पलटवार, बोले- कांग्रेस संग रिश्ता जबरन था, इसलिए लेना पड़ा तलाक
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, घर में धमाकों से दहल उठा इलाका
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने खोला क्रॉस वोटिंग का राज, 4 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज
फ्लाइट छोड़कर क्यों थर्ड एसी ट्रेन में सवार हुए शिवम दुबे? सामने आई सच्चाई
क्या स्पेस में छिड़ेगा महायुद्ध? आकाश मिसाइल के जनक डॉ. प्रह्लाद ने दी चेतावनी
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न : पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बारिश और राजस्थान में ओलों का अलर्ट
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला: टपोरी वाले व्यवहार से महिला सांसद असहज
उत्तर कोरियाई चुनाव: किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत के बीच 0.07% विरोधियों की चर्चा तेज
ईरान को किसने भेजी रहस्यमयी मेडिकल मदद? दूतावास के पोस्ट डिलीट करने से बढ़ा सस्पेंस