अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टेस्ला के सायबरट्रक (Tesla Cybertruck) के सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण एक महिला और उसके 1 साल के बच्चे की जान पर बन आई। यह घटना अगस्त 2025 की है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी फैला रहा है।
क्या है पूरा मामला? ह्यूस्टन की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ सायबरट्रक में सफर कर रही थी। गाड़ी का ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम ऑन था। जैसे ही कार 69 एस्टेक्स फ्रीवे के एक Y-शेप ओवरपास पर पहुंची, उसे दाएं मुड़ना था। लेकिन, कार ने मुड़ने के बजाय सीधे कंक्रीट बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी।
मौत को करीब से देखा टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मलबे के हिस्से हवा में उछल गए। महिला के वकील के अनुसार, उसने हादसे से ठीक पहले सिस्टम को मैन्युअल कंट्रोल में लेने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुर्घटना में महिला के कंधे, गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार की पिछली सीट पर बैठा बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।
8 करोड़ रुपये का ठोका मुकदमा इस घटना के बाद महिला ने टेस्ला पर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि कंपनी अपने ऑटोपायलट सिस्टम की क्षमता के बारे में गलत दावे कर रही है और सुरक्षा मानकों को ताक पर रख रही है।
सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक पर उठे सवाल यह घटना सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर फिर से बड़े सवाल खड़े करती है। क्या भविष्य की यह तकनीक वाकई सुरक्षित है? टेस्ला के खिलाफ यह कानूनी लड़ाई न केवल कंपनी की साख पर सवाल है, बल्कि पूरी ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सबक है कि तकनीक के नाम पर सुरक्षा से समझौता करना भारी पड़ सकता है।
A Houston driver was in a Cybertruck in August 2025 when the Autopilot-controlled vehicle drove straight into a concrete barrier on a Y-shaped overpass on 69 Eastex Freeway. The vehicle was expected to follow a curve to the right, but when it failed to do so, she disengaged the… pic.twitter.com/LopI3y5elg
— Austin Statesman (@statesman) March 6, 2026
टैक्स फाइलिंग में बड़ा बदलाव: क्या अब पति-पत्नी मिलकर भर सकेंगे इनकम टैक्स?
T20 वर्ल्ड कप जीतते ही फ्लाइट छोड़ ट्रेन में क्यों सवार हुए शिवम दुबे? सामने आई धाकड़ क्रिकेटर की अनोखी वजह
राजपाल यादव को बड़ी राहत: चेक बाउंस मामले में फिलहाल नहीं जाएंगे जेल!
अब घर बैठे देखें सीता पयानम : वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म की OTT डेट आई सामने
द हंड्रेड में अबरार अहमद की एंट्री पर मचा बवाल, क्या काव्या मारन की टीम पर उठ रहे सवाल?
IPL 2026: वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन को मिली SRH की कमान, अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान
अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, लैंडिंग के वक्त पलटा हेलिकॉप्टर; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
योगी सरकार के 9 साल: नल से जल और बीमारियों पर लगाम, CM योगी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
नेतन्याहू का वीडियो डीपफेक या सच? AI की गलती ने खोली पोल, शुरू हुई नई बहस
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म