नेपाल के खोटांग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है मामला? काठमांडू से सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरने वाले इस हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। यह परिवार खोटांग के केपिलासगढी इलाके में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। लगभग 50 मिनट की उड़ान के बाद जैसे ही पायलट ने लैंडिंग की कोशिश की, हेलिकॉप्टर नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरकर पलट गया।
पहले से गहरे दुख में था परिवार इस परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूटा हुआ था। परिवार की सदस्य मनमछी राई का यूके में निधन हो गया था, जिनका पार्थिव शरीर नेपाल लाया जा रहा था। सीमित जगह के कारण शव को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि परिवार के सदस्य हवाई मार्ग से यात्रा कर रहे थे। इसी यात्रा के दौरान यह दुर्घटना हो गई।
बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पायलट और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, काजीबहादुर राई नाम के एक व्यक्ति के पैर में हल्की चोट आई है।
तत्काल राहत बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी ने तुरंत एक दूसरा हेलिकॉप्टर मौके पर भेजा। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद काठमांडू शिफ्ट किया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि आखिर लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी आई या संतुलन बिगड़ने का कारण कुछ और था।
नेपाल में लैंड करते समय हेलीकॉप्टर क्रैश
— Priya singh (@priyarajputlive) March 18, 2026
सभी यात्री सुरक्षित pic.twitter.com/bNDhEBVYhP
धुरंधर 2: ₹130 करोड़ की एडवांस बुकिंग के बीच ज्योतिषीय पहेली, क्या बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बयां करेंगे पूरी सच्चाई?
PM किसान सम्मान के बाद बड़ी राहत: अब एक भी किसान का फसल नुकसान पर मिलेगा गारंटीड मुआवजा
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी की मौत: मध्य-पूर्व में भड़का युद्ध, बदला लेने की कसम
इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, घर में धमाकों से दहल उठा इलाका
फखर जमां की फिटनेस का सच आया सामने, सिलेक्टर्स के दावों की खुली पोल!
राजपाल यादव का आर-पार, अब नहीं करेंगे भुगतान: चेक बाउंस मामले में बढ़ा कानूनी संकट
हाथी ने पैरों से कुचला, फिर भी जिंदा बच निकला शख्स: ओडिशा के इस वीडियो ने उड़ाए सबके होश
इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में बरती लापरवाही तो जाएगी जान: इंदौर हादसे में 7 लोगों की मौत, कैसे सुरक्षित रखें अपनी EV?
जेल से बचे राजपाल यादव: कोर्ट ने दी बड़ी राहत, 1 अप्रैल को होगा अंतिम फैसला
ट्रेन में कोरियाई पर्यटक को सीट के लिए संघर्ष: RPF जवान की तत्परता से बची देश की मेहमाननवाज़ी