रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि इसकी आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को है। हालांकि, रिलीज से ठीक पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने A सर्टिफिकेट दिया है, जिसके चलते 18 साल से कम उम्र के दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।
94 सेकंड की हिंसा पर चली सेंसर की कैंची CBFC ने फिल्म के कंटेंट में कुल 21 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने फिल्म से कुल 1 मिनट 34 सेकंड (94 सेकंड) के विजुअल फुटेज को हटाने या ट्रिम करने के लिए कहा है। इसमें मुख्य रूप से हिंसक दृश्यों पर ध्यान दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथौड़े से वार , सीमेंट ब्लॉक से सिर कुचलना और आंख फोड़ने जैसे दृश्यों को 2 से 4 सेकंड तक छोटा किया गया है। वहीं, किकिंग वाले एक सीन को 24 सेकंड तक ट्रिम कर दिया गया है। इसके अलावा, फिल्म में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को या तो म्यूट किया गया है या फिर बदला गया है।
डिस्क्लेमर और राजनीतिक संदर्भों पर कड़ा रुख सेंसर बोर्ड ने फिल्म के तकनीकी पहलुओं पर भी बारीकी से नजर रखी है। मेकर्स को सबटाइटल में डिमॉनेटाइजेशन (नोटबंदी) से जुड़ी तारीखों को ठीक करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, फिल्म के एक शहर के नाम में भी बदलाव किया गया है।
सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह रही कि फिल्म में प्रधानमंत्री के संदर्भों और न्यूज फुटेज के उपयोग के लिए निर्देशक आदित्य धर को आधिकारिक अनुमति पत्र (Official Permission Letter) बोर्ड के पास जमा करना पड़ा।
229 मिनट का महा-अनुभव कटौती के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है। यह पहली फिल्म से लगभग 14-15 मिनट लंबी है। सीबीएफसी के कट्स के बाद, भारतीय वर्जन, ओवरसीज वर्जन के मुकाबले करीब 5-6 मिनट छोटा हो गया है।
धुरंधर 2 से बड़ी उम्मीदें दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस सीक्वल में रणवीर सिंह, जस्कीरत सिंह रंगी से हमजा अली मजारी बनने की अपनी भूमिका को आगे बढ़ाएंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो रही है। ग्लोबल प्री-सेल्स पहले ही 150 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है, जिससे फिल्म की बंपर ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या है A सर्टिफिकेट का मतलब? भारत में CBFC द्वारा दिया जाने वाला A सर्टिफिकेट साफ करता है कि फिल्म का कंटेंट सिर्फ 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए है। इसमें अत्यधिक हिंसा, गाली-गलौज और गंभीर विषयों को शामिल किया जाता है, जो नाबालिगों के लिए अनुपयुक्त माने जाते हैं।
#Dhurandhar2 — 21 items on the cut/mute list in the Indian censor. pic.twitter.com/BamTONqjVI
— Lets Cinema (@letscinema) March 17, 2026
संसद में गूंजा लोकगीत: सपा सांसद छोटेलाल का अनोखा अंदाज, पीछे बैठीं प्रिया सरोज भी नहीं रोक पाईं हंसी
सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा दांव: ईशान किशन बने नए कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा: सऊदी अरब ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ईरान-इजरायल तनाव पर मंथन
इंदौर अग्निकांड: चार्जिंग नहीं, इन 3 जानलेवा गलतियों ने ली 8 लोगों की जान
राज्यसभा में खड़गे का मजाकिया अंदाज: बोले- देवेगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली
शादी वाले तंज पर देवेगौड़ा का पलटवार, बोले- कांग्रेस संग रिश्ता जबरन था, इसलिए लेना पड़ा तलाक
धुरंधर का सलमान कनेक्शन : सतीश कौशिक की विरासत कैसे बनी आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर?
धुरंधर 2: भारत में रिलीज से पहले फिल्म से कटे 6 मिनट के सीन्स, जानें क्या है पूरी सच्चाई
फ्लाइट छोड़कर क्यों थर्ड एसी ट्रेन में सवार हुए शिवम दुबे? सामने आई सच्चाई
नेपाल में शी जिनपिंग की किताबों को लगी आग, चीन ने जताई कड़ी आपत्ति