आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 आज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म का भारतीय वर्जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
सेंसर बोर्ड की कैंची और सीन्स में बदलाव सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म की हिंसा को कम करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने कुल 21 बदलावों का सुझाव दिया था, जिनमें 4 बड़े कट्स अनिवार्य किए गए हैं। फिल्म के उन दृश्यों को छोटा या हटाया गया है जिनमें आंख फोड़ना , सिर काटना , सीमेंट ब्लॉक से प्रहार और हथौड़े से वार जैसे बेहद हिंसक शॉट्स थे।
भारत और विदेश के वर्जन में बड़ा अंतर सेंसर बोर्ड के इन कट्स के कारण भारतीय वर्जन की अवधि में कटौती हुई है। भारत में रिलीज होने वाली फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे, 49 मिनट और 36 सेकंड है। दिलचस्प बात यह है कि विदेशों में रिलीज होने वाला वर्जन लगभग 3 घंटे 55 मिनट का है, यानी भारतीय दर्शक अंतरराष्ट्रीय वर्जन से 6 मिनट छोटी फिल्म देखेंगे।
बदले गए सबटाइटल और लोकेशन केवल हिंसा ही नहीं, फिल्म के कंटेंट में भी तकनीकी बदलाव किए गए हैं। सेंसर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के सबटाइटल में नोटबंदी की तारीखों को सुधारा गया है। इसके अलावा, एक अहम सीन में लाहौर शब्द को बदलकर दिल्ली कर दिया गया है। फिल्म में प्रधानमंत्री के जिक्र और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए मेकर्स ने बोर्ड को पहले ही आधिकारिक अनुमति पत्र सौंप दिया था।
एडवांस बुकिंग में तोड़ रही है रिकॉर्ड विवादों और कटौतियों के बावजूद, फिल्म की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। धुरंधर 2 को A रेटिंग मिली है और इसके बावजूद इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने 40.54 करोड़ रुपये की शानदार एडवांस बिक्री दर्ज की है। वहीं, 19 मार्च के लिए 15,000 से ज्यादा शोज में 4.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे अब तक 29.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है।
#Dhurandhar2 — 21 items on the cut/mute list in the Indian censor. pic.twitter.com/BamTONqjVI
— Lets Cinema (@letscinema) March 17, 2026
मातम के बाद महा-जवाब: ईरान का इजरायल पर भीषण हमला, तेल अवीव से दोहा तक दहली धरती
सीएम योगी के सामने कुलदीप यादव ने छुए पैर, लेकिन पत्नी वंशिका ने अपनाया यह तरीका
रील के चक्कर में मौत से मुकाबला: चलती बस के नीचे घुसा लड़का, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
अब हवाई सफर में आपके साथ उड़ेंगे पालतू जानवर, सरकार ने एयरलाइंस को दिए कड़े निर्देश
IPL 2026 से पहले चेपॉक में दिखेगा दिग्गजों का महासंगम, CSK के मेगा रीयूनियन में मचेगी धूम
खात्मा: पहले ट्रैक फिर अटैक, कैसे इजराइल के जाल में फंस गए ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी?
केदारनाथ यात्रा के लिए एफिडेविट अनिवार्य: सारा अली खान के बहाने छिड़ी सियासी जंग
धुरंधर 2: ₹130 करोड़ की एडवांस बुकिंग के बीच ज्योतिषीय पहेली, क्या बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बयां करेंगे पूरी सच्चाई?
बस के फर्श पर बैठने को मजबूर बुजुर्ग, लोगों की बेरुखी देख खौल उठेगा आपका खून!