लखनऊ में आयोजित क्रिकेटर कुलदीप यादव के वेडिंग रिसेप्शन में उस समय सभी की निगाहें स्टेज पर टिक गईं, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे।
अभिवादन में दिखा अंतर जैसे ही सीएम योगी स्टेज पर पहुंचे, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने झुककर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। वहीं, उनकी पत्नी वंशिका सिंह इस दौरान थोड़ी झिझकती नजर आईं। उन्होंने चरण स्पर्श करने के बजाय हाथ जोड़कर सीएम का अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अखिलेश यादव के प्रति अलग व्यवहार इसी रिसेप्शन में जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे, तो तस्वीर थोड़ी अलग दिखी। कुलदीप यादव ने अखिलेश के भी पैर छुए, लेकिन इस बार उनकी पत्नी वंशिका ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने कुलदीप को गले लगाकर अपना स्नेह प्रकट किया, जिसका वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।
मशहूर हस्तियों का लगा जमावड़ा कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में कानपुर की वंशिका सिंह के साथ बेहद निजी समारोह में शादी की थी। 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित भव्य रिसेप्शन में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत के सितारों के साथ-साथ राजनीतिक जगत के बड़े चेहरों ने भी शिरकत की।
वर्ल्ड कप जीत के नायक हैं कुलदीप बता दें कि कुलदीप यादव भारतीय टीम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया है। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने किफायती स्पेल (3 ओवर में 14 रन और 1 विकेट) के दम पर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब वे निजी जीवन की नई पारी को लेकर सुर्खियों में हैं।
*#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attends the wedding reception of Indian cricket team s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Lucknow. pic.twitter.com/CINl4hAEyG
— ANI (@ANI) March 17, 2026
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, दोबारा जेल जाने का खतरा टला
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म
नेपाल: शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश, चमत्कारिक रूप से बची सभी की जान
OnePlus Nord 6: क्या 9000mAh बैटरी के साथ तहलका मचाएगा ये फोन? लीक हुए धांसू फीचर्स
नेतन्याहू का वीडियो डीपफेक या सच? AI की गलती ने खोली पोल, शुरू हुई नई बहस
धुरंधर का ग्लोबल जलवा: फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम की जॉगिंग में छाई रणवीर की फिल्म
ईरान को बड़ा झटका: खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत का दावा, इजराइल-ईरान जंग में बढ़ी तनातनी
NIA के हत्थे चढ़ा युद्ध का सौदागर मैथ्यू वैनडाइक: भारत की सीमा पर ड्रोन वॉरफेयर की साजिश का हुआ पर्दाफाश
टपोरी जैसा आचरण, शर्मनाक हरकतें : राहुल गांधी पर जमकर बरसीं कंगना रनौत
राज्यसभा में खड़गे का मजाकिया अंदाज: बोले- देवेगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली