ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी का मारा जाना मिडिल ईस्ट में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पुष्टि के बाद, ईरान ने भी बुधवार (18 मार्च) को लारीजानी की मौत की आधिकारिक घोषणा कर दी है। तेहरान में उनके जनाजे में उमड़ी लाखों की भीड़ उनकी अहमियत को दर्शा रही है।
अयातुल्ला खामेनेई के बाद नंबर-1 टारगेट ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से ही अली लारीजानी इजराइल के निशाने पर थे। हालांकि, लारीजानी ने अपनी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए थे और अपनी गतिविधियों को सीमित कर लिया था। बावजूद इसके, इजराइल का खुफिया तंत्र 15 दिनों से उनके पीछे लगा था।
13 मार्च की वह एक गलती जानकारों का मानना है कि लारीजानी का 13 मार्च को सार्वजनिक मंच पर आना उनकी जान का दुश्मन बन गया। तेहरान में कुद्स रैली के दौरान वे विदेश मंत्री के साथ मंच पर दिखे थे। वे आश्वस्त थे कि भारी भीड़ के बीच उन पर हमला नामुमकिन है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन यही सार्वजनिक उपस्थिति इजराइल के लिए एक बड़ा सुराग साबित हुई।
24/7 खुफिया निगरानी और पार्दिस ऑपरेशन इजराइली मीडिया के अनुसार, इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने लारीजानी के हर मूवमेंट पर 24/7 नजर रखी। 16-17 मार्च की रात को जब लारीजानी तेहरान के बाहरी इलाके पार्दिस में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, तभी इजराइली वायु सेना ने सटीक हवाई हमला कर उन्हें ढेर कर दिया।
1600 किलोमीटर दूर किल मिशन यह ऑपरेशन इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर के नेतृत्व में बेहद सावधानी से किया गया। खुफिया जानकारी मिलते ही इजराइली फाइटर जेट्स को 1600 किलोमीटर दूर एक खास मिशन के लिए रवाना किया गया।
अंतिम विदाई और तेहरान में मातम लारीजानी की मौत के बाद तेहरान में पूरी तरह मातम पसरा है। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ईरान के गुस्से और दुख को बयां कर रहा है। इजराइल ने इस हमले के बाद चेतावनी दी है कि वे आकाश-पाताल कहीं से भी अपने दुश्मनों को ढूंढ निकालेंगे, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में तनाव के और बढ़ने की आशंका है।
#WATCH | US-Israel vs Iran war | Thousands gathered to attend the funeral procession for Iranian Security Chief Ali Larijani in Tehran, Iran.
— ANI (@ANI) March 18, 2026
(Source: Reuters) pic.twitter.com/qE9IVXUhyi
सोशल मीडिया पर दादाजी का स्वैग देख दंग रह गए लोग, वायरल ट्रेंड में यूं मारी एंट्री
धुरंधर का ग्लोबल जलवा: मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की रणवीर सिंह की फिल्म पर चर्चा
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर करने निकले परिजन, प्रैंक के नाम पर पार की हदें
जॉगिंग ट्रैक पर गूंजी धुरंधर की चर्चा: फिनलैंड और कनाडा के नेताओं का वीडियो हुआ वायरल
केदारनाथ यात्रा के लिए एफिडेविट अनिवार्य: सारा अली खान के बहाने छिड़ी सियासी जंग
अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, मंत्रालय का बड़ा फैसला
समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े, ड्रैगन देखता रह गया!
ऋषिकेश में मौत के मुंह से बाहर आया बंदर, राफ्टिंग गाइड की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग
संसद के गलियारों में अचानक बढ़ी हलचल: राहुल-प्रियंका और गडकरी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी